राष्ट्रीय

लखीमपुर खीरी की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कल होगी सुनवाई

लखीमपुर खीरी घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ कल मामले की सुनवाई करेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2021, 11:26 PM IST
Lakhimpur Kheri violence, Supreme Court takes suo motu cognisance
Lakhimpur Kheri violence, Supreme Court takes suo motu cognisance

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी की घटना पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष इस मुद्दे पर योगी सरकार और भाजपा पर हमलावर हैं। वहीं कुछ ही देर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ कल मामले की सुनवाई करेगी।

कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट से अपील

बता दें कि 3 अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद से लोग सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। हाल ही में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की चुप्पी परेशान कर रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर कई लोगों ने इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी की घटना में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने जान बूझकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। बता दें कि किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अजय मिश्रा का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है, जबकि किसान घटना के बाद से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
6 Oct 2021, 11:26 PM IST
Published on: