राष्ट्रीय

Baba Bageshwar : लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री से लगाई विशेष अर्जी, बिहार के लिए कर दी ये मांग

Baba Bageshgwar : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने संगठन DSS के जरिए चेतावनी दी है कि धीरेंद्र शास्त्री जी को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से हर हाल में वो रोकेंगे। वहीं दूसरी ओर उनकी सिंगापुर में रहने वाली बहन रोहिणी आचार्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बिहार के लिए एक विशेष विनती कर दी है। आज से पटना में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2023, 12:04 PM IST
bbra.jpg
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री से लगाई विशेष अर्जी

Baba Bageshgwar : जब से बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आने का कार्यक्रम तय हुआ था, उसी के तुरंत बाद से राष्ट्रीय जनता दल के कई मंत्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में लगातार बयान देने लगे थे। वन-पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने तो बाकायदा अपनी निजी आर्मी के जरिए बाबा को एयरपोर्ट पर रोकने का भी एलान कर रखा था। इस तरह की हरकत तेज प्रताप हमेशा करते रहे है लेकिन कहने के बाद विरोध और रोकारोकी तो हुआ नहीं और धीरेन्द्र शास्त्री आसानी से बिहार पहुंच गए। तेज के बाद अब लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने बाबा से बिहार के लिए एक अर्जी लगाई है। यह अर्जी भी उसी अंदाज में है।


तेजप्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पर्ची वाले बाबा कहकर संबोधित किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से रोहिणी आचार्य ने अपने या परिवार के लिए गुजारिश नहीं की है। उन्होंने बिहार के लिए बागेश्वर धाम प्रमुख से अपनी बात कही है। रोहिणी चाहती हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। उन्होंने लिखा है कि पर्ची वाले बाबा हमारी विनती की पूर्ति करें। रोहिणी आचार्य का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। यहां देखिए रोहिणी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कैसे विनती की है।


बाबा बागेश्वर पर कटाक्ष किया

बता दें की, रोहिणी आचार्या ने पिता लालू प्रसाद को किडनी दी है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू भारत लौटे और अब वह पटना में है और राजनीति में सक्रिय भी हैं। कुछ दिन पहले लालू ने अपनी पार्टी के नेताओं को एक दिन भोज भी दिया था इसके अलावा एक दिन वो अपने आवास से निकलकर पटना हाईकोर्ट मजार पर भी घूम चुके हैं।

ऐसे में रोहिणी ने अपने माता-पिता या परिवार के लिए बागेश्वर धाम वाले बाबा से कुछ नहीं मांगा। रोहिणी ने राजनीतिक मांग के जरिए उनकी केंद्र की भाजपा सरकार और बाबा की भाजपाई निकटता पर कटाक्ष के अंदाज में लिखा- पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है, बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी करनी पूर्ति है। कहने का मतलब था की आप केंद्र की भाजपा सरकार से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा दिलवाइए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का चाणक्य : सुनील कानुगोलू, जिसने कर्नाटक में सत्ता दिलाई
यह भी पढ़ें: कर्नाटक की जीत के बाद राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे 5 वादें

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! AQI 494 पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार