राष्ट्रीय

Latest gamble news: जुआ खेलते ACB के प्रधान आरक्षक व जनपद सदस्य समेत 10 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने मारा छापा

Latest gamble news: लंबे समय से चल रहा था जुए का फड़, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ हेड कांस्टेबल भी पकड़ा गया
3 min read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 7:24 PM IST
Latest gamble news

बिश्रामपुर. Latest gamble news: सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 83 हजार रुपए नगद, एक स्कॉर्पियो व कार के अलावा 5 बाइक भी जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों (Latest gamble news) में एसीबी का हेड कांस्टेबल व अंबिकापुर का एक जनपद पंचायत सदस्य भी शामिल है। जुआ के इस फड़ के लंबे से क्षेत्र में स्थान बदल-बदलकर बैठने की सूचना मिल रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिश्रामपुर व करंजी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपा में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के समीप स्ट्रीट लाइट के नीचे (Latest gamble news) जुए की महफिल सजी हुई थी। इसी बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को मुखबिर ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिश्रामपुर व करंजी पुलिस की संयुक्त टीम ने फड़ पर दबिश दी।

इस दौरान जुआरी हार-जीत का दाव लगा रहे थे। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर 10 जुआरियों (Latest gamble newsh) को दबोच लिया। जुआरियों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक 46 वर्षीय ग्राम पंचायत सतपता यादवपारा निवासी सम्मीउल्ला खान पिता सफुल्ला खान व अंबिकापुर के भकुरा परसा निवासी जनपद सदस्य 27 वर्षीय विकास कुमार पिता पटेल मिंज भी शामिल थे। पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 83 हजार रुपए नकद जब्त किया है।

Latest gamble news: ये हैं पकड़े गए अन्य जुआरी

पकड़े गए अन्य 8 जुआरियों में बिश्रामपुर चोपड़ा कालोनी वार्ड नंबर 15 निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्ना पिता सकुर मोहम्मद, भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अघिना सलका निवासी 45 वर्षीय प्रशांत पांडेय पिता शिवशरण पांडेय, 52 वर्षीय शिवकुमार अगरिया पिता स्व.रामेश्वर, 42 वर्षीय महेश सिंह पिता रणवीर सिंह,

30 वर्षीय शुभम गुप्ता पिता मुद्रिका गुप्ता, 43 वर्षीय रवि देवांगन पिता धर्म पाल पनिका, दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखरीखा निवासी 32 वर्षीय प्रहलाद दास पिता नंदकेश्वर पनिका व भटगांव पुराना माइनस कालोनी क्वार्टर नंबर 199 निवासी 56 वर्षीय राजीव कुमार पिता देवनारायण शामिल हैं।

आरोपियों से 2 कार व 5 बाइक भी जब्त

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 83 हजार रुपए नगद के अलावा स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीआर 3133, ग्रांड विटारा कार क्रमांक जेएच 22 जी 6192 के अलावा 5 बाइक व 7 नग मोबाइल भी जब्त किया है।

जुआरियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में बिश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा, करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक विकास सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

Updated on:
25 Aug 2024, 7:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

राजभर का अखिलेश यादव पर तंज- राम मंदिर जाते समय राहुल गांधी को भी ले जाएं, कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मांगें माफी

रंगारेड्डी जिले में ट्रक की ऑटो से टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल