राष्ट्रीय

Live : हिमाचल : बारिश के चलते शिमला के कई इलाकों में धुंध छाई, देखें वीडियो

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ  
6 min read
live_updates.jpg

26 July 2023, 08:00 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे, CM शिवराज ने किया स्वागत

गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का स्वागत किया। गृहमंत्री भाजपा मुख्यालय में कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। साथ ही चुनावी रणनीति को लेकर नए टिप्स भी दे सकते है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक में पार्टी के पक्ष में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, मुद्दे, नारे सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

26 July 2023 3:33 PM

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान का पिछला हिस्सा टकराया, इंडिगो पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया था। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने और एक सह-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई 15 जून को हुई विमान दुर्घटना को लेकर की गई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय विमान का पिछला हिस्सा टकरा गया था। इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि विमान को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई। जिसके बाद अब डीजीसीए ने उक्त कार्रवाई की है।

26 July 2023 3:05 PM

ईडी निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने वाली केंद्र की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई

केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर कर वर्तमान ईडी निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। शीर्ष अदालत के हालिया फैसले के अनुसार उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होने वाला है न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया था। अदालत गुरुवार (27 जुलाई) को केंद्र के आवेदन पर सुनवाई के लिए सहमत हुई।

एसजी मेहता ने अदालत से शुक्रवार से पहले केंद्र के विविध आवेदन पर सुनवाई करने का अनुरोध किया।पीठ ने मामले की सुनवाई गुरुवार अपराह्न 3:30 बजे तय की। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को दिए गए एक फैसले में 2021 में शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन करने के लिए ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के विस्तार को "अवैध" करार दिया।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें 31 जुलाई तक पद पर बने रहने की अनुमति दी थी। अदालत ने माना था कि मिश्रा को दिया गया विस्तार इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की एक खंडपीठ द्वारा 2021 के पहले दिए गए फैसले के विपरीत था।

मिश्रा को पहली बार नवंबर 2018 में दो साल के कार्यकाल के लिए ईडी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त हो गया। मई 2020 में वह 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंच गए थे।

हालाँकि, 13 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार ने एक कार्यालय आदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने 2018 के आदेश को इस आशय से संशोधित किया था कि 'दो साल' की अवधि को 'तीन साल' की अवधि में बदल दिया गया था। इसे एनजीओ कॉमन कॉज ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

26 July 2023 12:19 AM

पंजाब के मशहूर लोक गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, CM मान ने ट्वीट कर जताया दुख

पंजाब के मशहूर लोक गायक सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से पंजाब के कलाकारों में शोक की लहर छाई है। 64 साल के शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। मगर बुधवार को सुबह 7.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मालूम हो शिंदा ने ‘ट्रक बिलिया’ और ‘पुत्त जट्टन दे’ जैसे कई बड़े हिट गाने गाए थे।

शिंदा के निधन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा मशहूर गायक सुरिंदर शिंदाजी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ...पंजाब की बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई... हालांकि शिंदा जी अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी... भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को स्वीकार करने की शक्ति दें...।'

26 July 2023 3:05 PM

ईडी निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने वाली केंद्र की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई

केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर कर वर्तमान ईडी निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। शीर्ष अदालत के हालिया फैसले के अनुसार उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होने वाला है न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया था। अदालत गुरुवार (27 जुलाई) को केंद्र के आवेदन पर सुनवाई के लिए सहमत हुई।

एसजी मेहता ने अदालत से शुक्रवार से पहले केंद्र के विविध आवेदन पर सुनवाई करने का अनुरोध किया।पीठ ने मामले की सुनवाई गुरुवार अपराह्न 3:30 बजे तय की। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को दिए गए एक फैसले में 2021 में शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन करने के लिए ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के विस्तार को "अवैध" करार दिया।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें 31 जुलाई तक पद पर बने रहने की अनुमति दी थी। अदालत ने माना था कि मिश्रा को दिया गया विस्तार इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की एक खंडपीठ द्वारा 2021 के पहले दिए गए फैसले के विपरीत था।

मिश्रा को पहली बार नवंबर 2018 में दो साल के कार्यकाल के लिए ईडी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त हो गया। मई 2020 में वह 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंच गए थे।

हालाँकि, 13 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार ने एक कार्यालय आदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने 2018 के आदेश को इस आशय से संशोधित किया था कि 'दो साल' की अवधि को 'तीन साल' की अवधि में बदल दिया गया था। इसे एनजीओ कॉमन कॉज ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

26 July 2023 9:28 AM

हवन और पूजा-पाठ कर PM मोदी ने ऐग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में देश का सबसे बड़ा ऐग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 2700 करोड़ की लागत से बने इस ऐग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर के एम्फीथिएटर में एक साथ 3000 लोग बैठ सकते हैं।

प्रगति मैदान में 27 सौ करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल ऐग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन पीएम मोदी हवन और पूजा-पाठ से किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य में लगे श्रमजीवियों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें - जर्मनी-चीन को टक्कर देता है हमारा नया प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर, जानें खासियतें

कारगिल विजय दिवसः रक्षामंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas: आज करगिल विजय दिवस के मौके पर पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है। लद्दाख के द्रास के मुख्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा उन्होंने वीडियो भी ट्वीट करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वो कारगिल युद्ध से जुड़े 'हट ऑफ रिमेंबरेंस' संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाले वाले जवानों की याद में बना है।

पीएम मोदी ने ट्ववीट कर लिखा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!

साथ ही लद्दाख में कारगिल विजय दिवस पर चार MIG-29 विमानों ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक के ऊपर से उड़ान भरी। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इधर लखनऊ में कारगिल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated on:
26 Jul 2023 10:23 pm
Published on:
26 Jul 2023 09:40 am
Also Read
View All
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन कि नियुक्ति को बताया गैर-कानूनी, दिया टाटा संस के ही नियमों का हवाला

‘नोएडा की कंपनी के लिए ब्रिटेन यात्रा?’ CM विजय के विदेश दौरे पर बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने साधा निशाना

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

पीएम नरेंद्र मोदी, शिवाजी महाराज और सावरकर पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट, दिल्ली कोर्ट का FIR दर्ज करने का आदेश

UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार