
लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट आठ तक कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गए हैं। उन्होंने रविवार को जालंधर आर्मी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह साल 2015 में आतंकियों का सामना करते हुए जख्मी हो गए थे। इन्हें जबड़े में गोली लगी थी। जिसकी वजह से ये कोमा में चले गए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर अपने पीछे पत्नी नवप्रीत कौर और बेटियां गुनीत और अशमीत को छोड़ गए हैं।
अदम्य साहस और बहादुरी के लिए मिला था सेना मेडल
बता दें कि लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह को उनके अदम्य साहस और बहादुरी के लिए सेना मेडल से भी नवाजा गया था। इनके पिता जगतार सिंह भी इंडियन आर्मी से कर्नल के पद से रिटायर हुए थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, रेप के केस में था वांटेड