
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की कस्टडी से एक आरोपी के भाग जाने का मामला सामने आया है। फरार होने वाला वांछित पंजाब के लुधियाना में दर्ज एक रेप के केस में मुख्य आरोपी है। शख्स की पहचान फतेहगढ़ साहिब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो 20 दिसंबर को बहरीन से एयरपोर्ट पर आया था। उसके दिल्ली पहुंचने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ को सौंप दिया। बता दें कि आरोपी साल 2020 से फरारी काट रहा था।
वाशरूम के बहाने हुआ फरार
गौरतलब है कि बहरीन से दिल्ली उतरने के बाद आरोपी सीआईएसएफ के कस्टडी में था। वह 20 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे सीआईएसएफ गार्ड वॉशरूम के लिए गया, लेकिन काउंटर नंबर 33 गेट से छलांग लगाकर अवैध रूप से आगमन आव्रजन क्षेत्र से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर सेलेक्ट होती थीं लड़कियां, UPI से ली जाती थी पेमेंट, दिल्ली में देह व्यापार का भंड़ाफोड़
Updated on:
25 Dec 2023, 9:30 PM IST
Published on:
25 Dec 2023, 9:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.