राष्ट्रीय

कब-कब बढ़ी है लोकसभा की सीटें? आखिर क्यों जरूरी है परिसीमन

परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके पीछे का मकसद सिर्फ यह है कि एक संसदीय सीट में लोगों की संख्या समान हो।

2 min read
Mar 24, 2026
लोकसभा में 816 सीटें करने पर विचार कर रही सरकार (Photo-IANS)

Lok Sabha Seats Increase: लोकसभा चुनाव 2029 से पहले केंद्र सरकार लोकसभा की सीटों को मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 करने पर विचार कर रही है। यह प्रस्ताव महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के लिए लाया जा रहा है। वहीं 273 सीटों को मुख्य रूप से महिलाओं के लिए रखा जाएगा, ताकि मौजूदा सांसदों की सीटें प्रभावित न हों। इसको लेकर एक बार फिर से परिसीमन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होगा।

ये भी पढ़ें

543 से 816 सीटें! लोकसभा में बदलाव करने की तैयारी में सरकार, जानें किस राज्य में कितनी बढ़ सकती है सीटें

क्यों जरूरी है परिसीमन?

परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके पीछे का मकसद सिर्फ यह है कि एक संसदीय सीट में लोगों की संख्या समान हो। संसदीय सीटों का जनगणना के आधार पर तीन बार (1951, 1961 और 1971) परिसीमन हुआ है। वहीं, हर जनगणना के बाद सीटों और क्षेत्रों की सीमाएं बदली जाती हैं। 

वहीं इमरजेंसी के दौरान पास हुए संविधान के 42वें संशोधन ने 2001 की जनगणना तक संसद और राज्य विधानसभा सीटों की कुल संख्या को रोक दिया। दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया ताकि ज्यादा आबादी वाले राज्य संसद में अपना प्रतिनिधित्व खोए बिना परिवार नियोजन के उपाय लागू कर सकें। 

क्या कहता है डेटा?

देश में अभी तक जितनी बार भी परिसीमन हुआ है, उसमें सीट और आबादी का अनुपात लगभग न्यायपूर्ण ही रहा है। 1961 में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य को 85 सीटें दी गई हैं। 1961 में यूपी में प्रति लोकसभा सीट पर आबादी का अनुपात करीब सवा आठ लाख था। इसके अलावा 1971 में 85 सीटें ही दी गई थीं और प्रति लोकसभा सीट पर आबादी का अनुपात 9.86 लाख था। 

इसके अलावा 1961 में बिहार में 53 सीटें थीं और प्रति लोकसभा सीट पर आबादी का अनुपात साढ़े छह लाख से ज्यादा था। 1971 में 54 सीटें थीं और प्रति लोकसभा सीट पर आबादी का अनुपात 7.80 लाख से ज्यादा था। 

वहीं तमिलनाडु में 1961 में 39 सीटें थीं और प्रति लोकसभा सीट पर आबादी का अनुपात 8 लाख 63 हजार था। यदि 1971 की बात की जाए तो लोकसभा सीट तो 39 ही थी, लेकिन प्रति लोकसभा सीट पर आबादी का अनुपात 10.56 लाख था। 

राज्य1961 आबादी1961
सीटें
आबादी/ सीट अनुपात1971
आबादी
1971
सीटें
आबादी/सीट अनुपात
उत्तर प्रदेश
7,01,43, 635858,25,2198,38,48, 797859,86,456
बिहार3,48,40,968536,57,3774,21,26,236547,80,115
राजस्थान2,01,55,602238,76,3312,57,65,8062510,30,632
तमिलनाडु3,36,86,953398,63,7684,11,99,1683910,56,389
केरल1,69,03,715198,89,6692,13,47,3752010,67,369
आबादी और सीट का अनुपात

पिछले पांच चुनावों में टॉप-2 पार्टियों का प्रदर्शन

राज्य20042009201420192024
यूपी (85)SP- 36
BSP- 19
SP-23
INC-26
BJP-76
SP-5
BJP-67
SP-10
BJP-38
SP-37
बिहार (53)RJD-24
JDU-7
JDU-20
BJP-20
BJP-32
LJP-6
BJP- 28
JDU- 16
BJP-20
JDU-12
राजस्थान (25)BJP-21
INC-4
INC-20
BJP-4
BJP-25BJP-24
RLP-1
BJP-14
INC-8
केरल (20)CPM-12
CPI-3
INC-13
CPM-4
INC-8
CPM-5
INC-15
IUML-2
INC-16
IUML-2
तमिलनाडु (39)DMK-16
INC-10
DMK-18
ADK- 9
ADK-37
BJP-1
DMK-24
INC-8
DMK-22
INC-9

ये भी पढ़ें

Patrika Data Story: बढ़ सकती हैं लोक सभा की सीटें, 409 होगा बहुमत का आंकड़ा, महिलाओं के लिए 273 सीटें रिजर्व

Published on:
24 Mar 2026 02:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर