राष्ट्रीय

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

लोकसभा में सांसदों की संख्या 545 से बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव के बाद सरकार पर खर्च का बोझ भी बढ़ेगा। 305 नए सांसदों के वेतन, भत्ते और दैनिक भत्ते पर हर साल करीब 104.67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। वहीं, पांच साल में यह रकम 523.38 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। आवास, सुरक्षा, स्टाफ और अन्य सुविधाओं का खर्च इसमें शामिल नहीं है। यदि इन सभी को मिला दिया जाए तो 600 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ेगा।
4 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 9:22 AM IST
50% increase in Lok Sabha seats
सांसदों की संख्या बढ़ने पर सरकारी खजाने पर भी पड़ेगा बोझ (Photo-IANS)

Modi Government Delimitation Bill: लोक सभा चुनाव 2029 से पहले मोदी सरकार संसद में सदस्यों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को परिसीमन से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है। अब परिसीमन को लेकर एक बार फिर से राजनीतिक और संवैधानिक बहस भी तेज हो गई है।

मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव के अनुसार लोक सभा की मौजूदा संख्या में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे लोक सभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़कर 850 हो सकती है। नए परिसीमन के साथ ही आम चुनाव-2029 से ही लोक सभा-विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने का प्रावधान किया गया है। विधेयक में लोकसभा-विधानसभा की मौजूदा सीटों की संख्या राज्यवार सीधे 50% तक बढ़ाने, अधिकतम लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने और परिसीमन को 2051 तक फ्रीज करने का प्रावधान है।

अगर संसद से परिसीमन विधेयक पास हो जाता है, तो इसका असर संसद में सांसदों की संख्या ही नहीं, बल्कि सरकारी खर्च भी पड़ेगा। इसके लिए सांसदों की सैलरी, भत्ते, आवास, सुरक्षा, यात्रा, स्टाफ और संसद की कार्यवाही से जुड़ी व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त पैसा खर्च होगा। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर सांसदों की संख्या बढ़ेगी तो सरकार को कितना और खर्च करना पड़ेगा। आइए समझते है पूरी गणित…

परिसीमन से कितने सांसद बढ़ेंगे

लोक सभा में अभी के 545 के आंकड़े को माने तो परिसीमन के बाद सदन में सांसदों की संख्या 850 हो सकती है। इसका अर्थ है कि परिसीमन के बाद लोक सभा में 305 सांसदों की संख्या बढ़ जाएगी। अब 305 सांसदों के लिए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी। 

सांसदों एवं पूर्व सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन की संशोधित दरों की तालिका

क्र. सं.मद का नामपूर्व दर (₹), दिनांक 01.04.2018 से प्रभावीसंशोधित दर (₹), दिनांक 01.04.2023 से प्रभावी
1.वेतन₹1,00,000/- प्रति माह₹1,24,000/- प्रति माह
2.दैनिक भत्ता₹2,000/-₹2,500/-
3.पेंशन₹25,000/- प्रति माह₹31,000/- प्रति माह
4.पाँच वर्ष से अधिक की प्रत्येक अतिरिक्त सेवा के लिए अतिरिक्त पेंशन₹2,000/- प्रति माह₹2,500/- प्रति माह
5.निर्वाचन क्षेत्र भत्ता₹70,000/- प्रति माह₹87,000/- प्रति माह
6.कार्यालय व्यय भत्ता: (i) कंप्यूटर साक्षर व्यक्ति हेतु (ii) लेखन एवं स्टेशनरी सामग्री हेतु(i) ₹40,000/- प्रति माह (ii) ₹20,000/- प्रति माह(i) ₹50,000/- प्रति माह (ii) ₹25,000/- प्रति माह
7.फर्नीचर हेतु मौद्रिक सीमा (कार्यकाल के दौरान एक बार): (i) टिकाऊ वस्तुएँ (ii) गैर-टिकाऊ वस्तुएँ(i) ₹80,000/- (ii) ₹20,000/-(i) ₹1,00,000/- (ii) ₹25,000/-

एक सांसद पर हर महीने कितना खर्च होता है

सांसदों को मिलने वाली रकम में सिर्फ वेतन शामिल नहीं होता। उन्हें निर्वाचन क्षेत्र और कार्यालय के संचालन के लिए भी भत्ते मिलते हैं। केंद्र सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2023 से लागू संशोधित दरों के अनुसार एक सांसद को मिलने वाली प्रमुख मासिक रकम इस प्रकार है।

खर्च का मदमासिक रकम
मूल वेतन1.24, लाख
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता87 हजार
कार्यालय व्यय भत्ता75 हजार
कुल2.86 लाख

स्रोत: कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी।

बता दें कि इसमें दैनिक भत्ता, यात्रा, आवास और अन्य सुविधाओं का खर्च शामिल नहीं है। 

545 सांसदों पर कुल कितना खर्च होता है

इस रकम को 545 सांसदों की संख्या से गुणा करते हैं।

  • 2.86000 × 545= 155,870,000

यानि 15 करोड़ 58 लाख सत्तर हजार रुपये हर महीने खर्च होते है। 

बढ़े हुए 305 सांसदों पर कितना खर्च होगा

2.86 लाख की रकम को बढ़े हुए 305 सांसदों की संख्या से गुणा करते हैं।

  • 2.86000 × 305 = 87,230,000

यानि 8 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये हर महीने अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

परिसीमन के बाद 850 सांसदों पर कितना पैसा खर्च होगा

2.86 लाख की रकम को 850 सांसदों की संख्या से गुणा करते है। 

  • 2.86000 × 850= 24,31,00,000

यानि 850 सांसदों पर हर महीने 24 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च होंगे।

परिसीमन के बाद सरकार पर कितना अतिरिक्त खर्च बढेगा

बता दें कि 545 की संख्या पर हर महीने 15 करोड़ 58 लाख 70 हजार रुपये हर महीने खर्च होते है। तो वहीं 850 की संख्या पर 24 करोड़ 31 लाख रुपये होंगे। 305 सांसद बढ़ने पर हर महीने 8 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। वहीं हर साल 104 करोड़ 67 लाख 60 हजार का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके अलावा 5 साल में 523 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च होंगे।

दैनिक भत्ते का खर्च भी बढ़ेगा

सांसदों की संख्या बढ़ने पर दैनिक भत्ते का खर्च भी बढ़ेगा। दरअसल, सांसदों को संसद सत्र और समिति की बैठक के दौरान दिल्ली में ड्यूटी पर रहने के लिए 2,500 रुपये प्रतिदिन रोजाना भत्ता मिलता है। यह भत्ता पात्रता और उपस्थिति के नियमों के अनुसार दिया जाता है।

यदि परिसीमन के बाद बढ़े 305 सांसदों पर कितना खर्च होगा। इसके लिए 2,500 को 305 से गुणा करते है…

  • 2500 × 305 = 7,62,500 

यानि 7 लाख 62 हजार 500 रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। 

मान लिजिए कि एक सांसद 100 दिन संसद की कार्यवाही और बैठक में हिस्सा लेता है। तो कुल खर्च 7 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं पांच साल में 38 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। हालांकि दैनिक भत्ता खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि संसद कितने दिन चलती है।

सांसदों के आवास और सुविधाओं पर भी बढ़ेगा खर्च

सांसदों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरकार को उनके रहने के लिए दिल्ली में अतिरिक्त आवास की व्यवस्था भी करनी होगी। इसके लिए भी खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा फर्नीचर और रखरखाव, सुरक्षा, यात्रा, संसदीय स्टाफ, संसद भवन का बुनियादी ढांचा,बैठने की व्यवस्था, कार्यालय, समितियों के कमरे, तकनीकी सुविधाएं और अन्य संसाधनों का विस्तार करना पड़ सकता है, जिसका भी खर्च बढ़ेगा। 

Updated on:
28 Nov 2026, 9:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल

परिसीमन पर बदलेगा डीएमके का रुख? 2026 चुनाव से पहले से बीजेपी के साथ बातचीत का दावा

1976 में इंदिरा गांधी ने लगाई थी रोक, 2002 में वाजपेयी ने बदला था नक्शा; 1952 से अब तक कितनी बार बदली लोकसभा सीटों की तस्वीर?

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

क्या भारत में बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल होनी चाहिए? किशोर न्याय कानून पर क्यों छिड़ी बहस