27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / क्या भारत में बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल होनी चाहिए? किशोर न्याय कानून पर क्यों छिड़ी बहस

क्या भारत में बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल होनी चाहिए? किशोर न्याय कानून पर क्यों छिड़ी बहस

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने के मुद्दे पर विधायिका को विचार करने की बात कही है। जानिए किशोर न्याय कानून, गंभीर अपराधों और कानूनी उम्र से जुड़ी पूरी बहस।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:00 AM IST

Juvenile news

AI Image-(ChatGpt)

Juvenile Justice Act: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने टिप्पणी की है कि विधायिका बालिग होने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने के मुद्दे पर विचार कर सकती है। न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद ने गंभीर आपराधिक मामले में जमानत खारिज होने के खिलाफ एक किशोर की अपील पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। हालांकि, कोर्ट ने अपील खारिज कर दी।

जानें डिटेल्स


अदालत ने केरल हाई कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि नाबालिगों और कानून से संघर्ष करने वाले बच्चों से जुड़े कानूनों में बदलाव पर विचार करने का समय आ गया है। केरल हाई कोर्ट ने अपने फैसले में 16 साल की उम्र तक बच्चों में बढ़ती परिपक्वता का उल्लेख करते हुए उम्र सीमा घटाने की जरूरत बताई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 17 नवंबर के आदेश में कहा कि विधायिका इस पहलू पर उचित विचार कर सकती है।

17 साल से अधिक थी उम्र


मामले में किशोर की घटना के समय उम्र 17 साल, 6 महीने और 20 दिन निर्धारित की गई थी। उस पर आइपीसी की धारा 396 के तहत डकैती के दौरान हत्या समेत गंभीर आरोप थे। उसकी दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी थी। हाई कोर्ट की इस टिप्पणी से बालिग होने की कानूनी उम्र और किशोर न्याय व्यवस्था में बदलाव को लेकर नई बहस छिड़ने की संभावना है।