विंध्यगिरि में 75 फीसदी सामग्री स्वदेशी है। इसके निर्माण में 200 से अधिक भारतीय उद्योगों ने योगदान दिया। परियोजना से करीब 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 10,000 से अधिक को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला। कर्नाटक की विंध्यगिरि पर्वत शृंखला के नाम पर बने इस युद्धपोत का नाम पुराने आइएनएस विंध्यगिरि से लिया गया है, जिसने 1981 से 2012 तक नौसेना में सेवा दी थी।