27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की साजिशें कैसे काम करती हैं? एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील ठिकाने क्यों होते हैं निशाने पर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की साजिशें कैसे काम करती हैं? एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील ठिकाने क्यों होते हैं निशाने पर

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी नेटवर्क कैसे काम करता है? जानिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स, डेड ड्रॉप के जरिए हथियारों की सप्लाई और भारतीय सैन्य ठिकानों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 28 Nov 2026, 3:00 AM IST

Terror news

AI Image-(ChatGpt)

Jaish-e-Mohammed: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वडोदरा से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मो. शाहरुल इस्लाम (22) को गिरफ्तार किया। उसके निशाने पर वडोदरा एयर फोर्स स्टेशन था। आरोपी के पाकिस्तान के हैंडलर्स से संपर्क में था और वह अकेले ही तीन-चार दिन में हमले को अंजाम देने वाला था।

जानें डिटेल्स


गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक (डीआइजी) सुनील जोशी ने बताया कि असम के करीमगंज के रहने वाले आरोपी को पुख्ता सूचना के आधार पर गुरुवार रात हालोल-वडोदरा रोड पर होटल दर्शन के पास से पकड़ा। उसके पास से एके-47 राइफल, 23 कारतूस और 20 हजार की नकदी मिली है। इसके साथ ही जैश-ए-मोहम्मद का झंडा भी मिला है। यह हथियार आरोपी दाहोद से एक 'डेड ड्रॉपÓ जगह से लेकर वडोदरा आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी का वडोदरा में एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने का प्लान था। उसके पास से मिले दो मोबाइल फोन से एयरफोर्स स्टेशन की तस्वीरें मिली हैं। आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर मुफ्ती रफीक उर्फ इब्न अब्दुल्ला के संपर्क में था। हैंडलर ने ही उसे वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन का टार्गेट सौंपा था और 50 हजार रुपए की नकदी भी भेजी थी। आरोपी असम से भोपाल तक ट्रेन के जरिए और भोपाल से वडोदरा बस से पहुंचा था।

हमले के बाद पाकिस्तान भागने की थी योजना


डीआइजी के मुताबिक एटीएस को सूचना मिली थी कि गुजरात के बाहर का जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक व्यक्ति गुजरात आने वाला है। वह तीन-चार दिन में किसी संवेदनशील ठिकाने पर हमला करने वाला है। इसकी जांच करने के दौरान सयाजीगंज रेलवे स्टेशन के पास मिलन होटल में शाहरुल ठहरने होने की सूचना मिली। टीम पहुंची तब तक वह होटल खाली कर गया था। उसने होटल में दिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आधार के जरिए जांच की तो पता चला कि आरोपी दाहोद से वडोदरा आ रहा है। ऐसे में रूट पर नाकाबंदी की और आरोपी को वडोदरा के पास होटल दर्शन के पास से पकड़ा।

यूट्यूब से सीखा एके-47 चलाना


बताया जाता है कि आरोपी ने यूट्यूब पर एके-47 चलाने के तरीके से जुड़े वीडियो देखे थे। आरोपी का इरादा हमले के बाद पाकिस्तान जाने का था। इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे आतंकी नेटवर्क की तलाश जारी है। एटीएस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने मदरसा में पढ़ाई की थी। अन्य जानकारी के लिए टीम असम रवाना हो गई है।