राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024 : तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस में समझौता, सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को करेंगे ऐलान

Lok Sabha Elections 2024 : अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। टीएनसीसी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने बताया कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता टीआर बालू के नेतृत्व वाले द्रमुक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीट-बंटवारे पर कार्यवाही पूरी करेगी।

2 min read
dmk-congress99.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : देश में अगले दो महीनों बाद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीति पार्टियों ने कमर कस ली है। इन चुनावों को लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा मंगलवार (27 फरवरी) तक पूरा हो जाएगा। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने बताया कि कांग्रेस मंगलवार को वरिष्ठ नेता टीआर बालू के नेतृत्व वाले द्रमुक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेगी और सीट-बंटवारे पर कार्यवाही पूरी करेगी। हालांकि, एक सप्ताह पहले ही टीएनसीसी अध्यक्ष का पद संभालने वाले के.सेल्वापेरुन्थागई ने चर्चा की औपचारिकताओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

2019 में कांग्रेस नौ सीटों पर लगा था चुनाव

गौरतलब है कि 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस ने तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में से नौ सीटों पर चुनाव लड़ा और थेनी लोकसभा सीट अन्नाद्रमुक से हारकर आठ सीटें जीतीं। यह एकमात्र सीट थी, जिसे 2019 के लोकसभा चुनावों में 38 सीटों पर जीत हासिल करने वाले डीएमके मोर्चे ने तमिलनाडु में खो दिया था।

सीट शेयर को लेकर मंथन जारी

बताया जा रहा है कि डीएमके नेतृत्व इस बात पर जोर दे रहा है कि कांग्रेस केवल सात सीटों पर चुनाव लड़े, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अब तक इस पर सहमत नहीं है। पार्टी जिला सचिवों के नेतृत्व में द्रमुक के स्थानीय नेतृत्व ने जोर देकर कहा है कि कांग्रेस के पास जमीनी स्तर पर कोई ताकत नहीं है और पार्टी चुनाव जीतने के लिए द्रमुक पर निर्भर है। डीएमके थिंक टैंक के मुताबिक ये नेता 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस को नौ सीटें आवंटित करने के खिलाफ हैं। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि अगर सोनिया या राहुल गांधी एमके स्टालिन को फोन करते हैं, तो कांग्रेस को 2019 के चुनावों में लड़ी गई सभी सीटें मिलने की संभावना है।

Published on:
25 Feb 2024 03:14 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत