राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024 : इस साल राजनीतिक विज्ञापनों से गूगल ने कमाए 256 करोड़, सबसे ज्यादा भाजपा ने दिए

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की बाहरी चहल-पहल भले ही कम दिखाई दी हो लेकिन ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर डिजिटल चुनाव प्रचार चरम पर रहा है।

2 min read

-सुनील मिश्रा
Lok Sabha Elections 2024 :
लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की बाहरी चहल-पहल भले ही कम दिखाई दी हो लेकिन ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर डिजिटल चुनाव प्रचार चरम पर रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि देश में गूगल ने 1 जनवरी से 21 मई 2024 के बीच केवल राजनीतिक विज्ञापनों से 256 करोड़ रुपए की कमाई की है। अप्रैल और मई में ही 160 करोड़ रुपए से अधिक के राजनीतिक विज्ञापन गूगल को दिए गए। इनमें से दो-तिहाई से अधिक वीडियो विज्ञापन हैं। देश में ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म पर विज्ञापन देने में जहां भाजपा सबसे आगे रही वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस ने इन विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा खर्च किया। जबकि छत्तीसगढ़ में नाममात्र के ही डिजिटल विज्ञापन दिए गए।

बीजेपी ने खर्च किए 100 करोड़

गूगल के ऐड ट्रांसपेरेंसी डेटा के अनुसार, देश में भाजपा ने जनवरी 2024 से अभी तक गूगल विज्ञापनों पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसमें से 40 करोड़ रुपए से अधिक केवल मई महीने में खर्च किए गए हैं। जबकि कांग्रेस डिजिटल विज्ञापन देने के मामले में 39 करोड़ रुपए खर्च के साथ दूसरे नंबर पर है। मई माह में ही कांग्रेस ने करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

16 मार्च से अब तक

मप्र में दिए गए 87,638 डिजिटल विज्ञापन (82.7% वीडियो, 17.1% इमेज, 0.142% टेक्स्ट फॉरमेट में)
राजस्थान में दिए गए 90,019 डिजिटल विज्ञापन (79.2% वीडियो, 20.6% इमेज फॉरमेट में)

मप्र-राजस्थान

भाजपा-3.04 करोड़ रुपए-2.41 करोड़ रुपए
कांग्रेस-4.27 करोड़ रुपए-2.67 करोड़ रुपए

छग में ज्यादा जोर नहीं

छत्तीसगढ़ में पार्टियों ने डिजिटल प्रचार पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वहां केवल 22,750 रुपए के केवल 2,261 डिजिटल विज्ञापन गूगल को दिए गए (67% इमेज और 33% वीडियो फॉरमेट में)। गूगल ने पार्टियों का खुलासा नहीं किया है कि किसने कितने विज्ञापन दिए।

Published on:
23 May 2024 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर