राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: ‘लोकतंत्र बचाने की लड़ाई हम सब मिल कर लड़ेंगे’ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलकर क्या बोले कन्हैया कुमार

Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2024, 2:39 PM IST
Kanhaiya Kumar met Sunita Kejriwal, wife of Delhi CM Arvind Kejriwal.

Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। कन्हैया कुमार और सुनीता केजरीवाल की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल कन्हैया कुमार के पक्ष में भी चुनाव प्रचार कर सकती हैं। कन्हैया कुमार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला BJP के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से है।

मुलाकात के बाद क्या बोले कन्हैया कुमार

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात के बाद कन्हैया कुमार ने मीडिया से बातचीत की।  कन्हैया कुमार ने कहा देश में अभी तो परिस्थिति है जिस तरह से तानाशाही चल रही है किसी को भी पकड़कर बिना वजह जेल में बंद किया जा रहा हैं। तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई में हम सब एकजुट हैं। इस तानाशाही के खिलाफ हम पिछले कई सालों से लड़ रहे है। जनता के द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल दिया गया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी।

Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे