
Modi Government Delimitation Bill 2026: सोमवार से लोक सभा का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। इस दिन मोदी सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर विधेयक पेश करने की तैयारी में है। वहीं इस विधेयक पर तमिलनाडु की एमके स्टालिन का पार्टी डीएमके और महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने मोदी सरकार को समर्थन दिया है। इसके बाद लोक सभा का पूरा गणित बदल गया है। वहीं अब एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने की इंडिया गठबंधन द्वारा कोशिश की जा रही है।
इसको लेकर इंडिया गठबंधन के बड़े नेता रविवार को शरद पवार और एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। संसद के विशेष सत्र से पहले इन दोनों नेताओं से विपक्षी नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
बता दें कि शरद पवार और एमके स्टालिन को मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक दल जा रहा है। पवार और स्टालिन से मुलाकात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी भी है। दिल्ली से रवाना होने से पहले मीडिया ने खरगे से पूछा- क्या वे परिसीमन विधेयक पर अपने रुख को लेकर DMK और NCP-SCP को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करें? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा- देखते हैं।
बता दें कि शरद पवार और एमके स्टालिन की पार्टी ने परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को समर्थन दिया है। दोनों दलों के समर्थन देने से सदन में एनडीए को उम्मीद है कि वह दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी।
दरअसल, अप्रैल 2026 में भी मोदी सरकार ने लोक सभा इन विधेयकों को पेश किया था, लेकिन उस समय NCP (SP) और DMK ने इसका विरोध किया था।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी खरगे के साथ होंगे। पार्टी के चार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, वीडी सतीशन और सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इसमें शामिल हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम महासचिव एमए बेबी, कांग्रेस सचिव प्रणव झा और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के नाम भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और राजद के प्रतिनिधि भी जा रहे हैं।