29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / परिसीमन पर समर्थन देने के बाद स्टालिन और शरद पवार को मनाने खरगे के साथ पहुंचेगे ये बड़े नेता, नाम आए सामने

परिसीमन पर समर्थन देने के बाद स्टालिन और शरद पवार को मनाने खरगे के साथ पहुंचेगे ये बड़े नेता, नाम आए सामने

Mallikarjun Kharge Stalin Meeting: परिसीमन बिल पर स्टालिन और एनसीपी (एसपी) को मनाने के लिए खरगे समेत किन नेताओं के जाने की तैयारी है? जानें कार्यक्रम और संसद का गणित।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 29 Nov 2026, 11:17 AM IST

delimitation bill Mallikarjun Kharge delegation meet

Delimitation bill: परिसीमन पर साथ छूटा तो मनाने की कवायद, खरगे संग स्टालिन-पवार तक पहुंचेंगे ये दिग्गज (फोटो सोर्स: ANI)

Delimitation Bill 2026: परिसीमन बिल पर डीएमके और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के समर्थन के संकेत ने विपक्ष को सक्रिय कर दिया है। संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कई बड़े नेताओं के चेन्नई और मुंबई जाने की तैयारी है। मकसद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और एनसीपी (एसपी) नेतृत्व को बिल के खिलाफ वोट के लिए राजी करना है।

Delimitation Bill 2026: प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन?

आपको बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी खरगे के साथ होंगे। पार्टी के चार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, वीडी सतीशन और सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस टीम का हिस्सा बताए गए हैं।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम महासचिव एमए बेबी, कांग्रेस सचिव प्रणव झा और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के नाम भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और राजद के प्रतिनिधि भी जा सकते हैं।

पहले चेन्नई, फिर मुंबई

कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल के रविवार (29 नवंबर) दोपहर दो बजे चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है। स्टालिन से मुलाकात के बाद शाम को नेता मुंबई रवाना होंगे।

तमिलनाडु कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने टीएनएम से इसे डीएमके को बिल का समर्थन करने से रोकने की आखिरी कोशिश बताया।

क्यों बदले समीकरण?

स्टालिन की अध्यक्षता में 28 नवंबर को सांसदों की बैठक के बाद डीएमके ने संशोधित प्रस्तावों के समर्थन का ऐलान किया। एनसीपी (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि सभी राज्यों की लोकसभा सीटें समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान होने पर पार्टी साथ देगी।

केंद्र ने 27 नवंबर को जो मसौदा जारी किया, उसमें डीएमके की अधिकांश प्रमुख मांगें शामिल हैं। इसमें हर राज्य की लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने, ताजा जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने और अगला परिसीमन 2051 तक रोकने का प्रस्ताव है। नए संस्करण में विधानसभा सीटों में भी 50 प्रतिशत वृद्धि का लिखित प्रावधान बताया गया है।

कांग्रेस की क्या है मांग?

कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला प्रस्ताव राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन बदल सकता है। पार्टी चाहती है कि लोकसभा सीटों का मौजूदा राज्यवार बंटवारा अगले 25 साल तक बना रहे। साथ ही, सदन की वर्तमान संख्या के भीतर ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

सोमवार को संसद में अहम परीक्षा

सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) बिल, 2026 का मसौदा पेश करने वाली है। इसे पारित कराने के लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।

अप्रैल में बिल का पिछला संस्करण लोकसभा में गिर गया था। टीएनएम के आकलन के अनुसार, कई दलों के बदले रुख और नए प्रावधानों के बाद भाजपा के यह आंकड़ा जुटाने की संभावना दिख रही है।