29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Delimitation Bill: शरद पवार और एमके स्टालिन को मनाने पहुंचने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Delimitation Bill: शरद पवार और एमके स्टालिन को मनाने पहुंचने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Lok Sabha Special Session 2026: लोकसभा के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के नेता शरद पवार और एमके स्टालिन से मुलाकात कर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 Nov 2026, 11:06 AM IST

DMK Support to Modi Government on Delimitation Bill

शरद पवार और एमके स्टालिन को मनाने में जुटे मल्लिकार्जुन खरगे (Photo-IANS)

Modi Government Delimitation Bill 2026: सोमवार से लोक सभा का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। इस दिन मोदी सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर विधेयक पेश करने की तैयारी में है। वहीं इस विधेयक पर तमिलनाडु की एमके स्टालिन का पार्टी डीएमके और महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने मोदी सरकार को समर्थन दिया है। इसके बाद लोक सभा का पूरा गणित बदल गया है। वहीं अब एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने की इंडिया गठबंधन द्वारा कोशिश की जा रही है।

इसको लेकर इंडिया गठबंधन के बड़े नेता रविवार को शरद पवार और एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। संसद के विशेष सत्र से पहले इन दोनों नेताओं से विपक्षी नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

खरगे ने क्या कहा? 

बता दें कि शरद पवार और एमके स्टालिन को मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक दल जा रहा है। पवार और स्टालिन से मुलाकात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी भी है। दिल्ली से रवाना होने से पहले मीडिया ने खरगे से पूछा- क्या वे परिसीमन विधेयक पर अपने रुख को लेकर DMK और NCP-SCP को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करें? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा- देखते हैं। 

शरद पवार और डीएमके ने मोदी सरकार को दिया समर्थन

बता दें कि शरद पवार और एमके स्टालिन की पार्टी ने परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को समर्थन दिया है। दोनों दलों के समर्थन देने से सदन में एनडीए को उम्मीद है कि वह दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी। 

दरअसल, अप्रैल 2026 में भी मोदी सरकार ने लोक सभा इन विधेयकों को पेश किया था, लेकिन उस समय NCP (SP) और DMK ने इसका विरोध किया था। 

खरगे के साथ कौन-कौन जा रहा?

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी खरगे के साथ होंगे। पार्टी के चार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, वीडी सतीशन और सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इसमें शामिल हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम महासचिव एमए बेबी, कांग्रेस सचिव प्रणव झा और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के नाम भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और राजद के प्रतिनिधि भी जा रहे हैं।