लोकसभा में मंगलवार को भी भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के बढ़ते दखल और भारतीय सैनिकों की मौत का मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों का पालन नहीं कर रहे और बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं।
लोसकभा में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीन का दखल बढ़ता जा रहा है। हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं।
इस पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बार बार वही बात दोहरा रहे हैं। वह इस मामले में बोल नहीं सकते हैं।
वहीं, सदन में स्पीकर ने भी राहुल को इस मामले में बोलने से रोका। जिस पर प्रतिक्रया देते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद, सदन में भारी हंगामा हुआ और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सदन में केंद्रीय मंत्री और स्पीकर द्वारा चीन के मुद्दे पर बोलने से रोके जाने को लेकर राहुल ने कहा- मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मुझे यहां बोलने से कोई रोक नहीं सकता है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को चीन के साथ सीमा तनाव के बारे में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण का मुद्दा फिर से उठाया और कहा कि उन्होंने मैगजीन के आर्टिकल को ऑथेंटिकेट किया है।
सदन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- मैंने आर्टिकल को ऑथेंटिकेट किया है। हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है। आज विश्व मंच पर, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य बिंदु है।
उन्होंने आगे कहा- मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे पीएम ने इस पर कैसे प्रतिक्रिया दी, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है?
इस पर सदन की अध्यक्षता कर रहे चेयरपर्सन कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने विपक्ष के नेता से कहा- खुद को राष्ट्रपति के भाषण तक सीमित रखें। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के भाषण का विरोध किया और उनसे संस्मरण का हवाला न देने को कहा, क्योंकि स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को इसके खिलाफ फैसला दिया था।
रिजिजू ने कहा- मैंने वेणुगोपाल जी से अनुरोध किया कि हम विपक्ष के नेता को सुनने के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं। कल, चेयर ने उस पेपर पर फैसला दिया था जिसे उन्होंने ऑथेंटिकेट किया था और सदन में पेश किया गया था। लेकिन, जब कल फैसला दिया गया था, तो वह उसी मामले का फिर से हवाला नहीं दे सकते। कृपया अपना भाषण जारी रखें, लेकिन उस मामले का जिक्र करने से बचें जो तय हो चुका है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने किरेन रिजिजू पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया- वह सदन को गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने मुझे और गौरव गोगोई को बुलाया। बता दें कि लोकसभा में सोमवार को भी बार-बार रुकावटें आईं।
राहुल गांधी के 2020 में सीमा तनाव के दौरान चीन के साथ गतिरोध से संबंधित एक खास मामले पर बोलने की जिद के कारण सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसमें उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट का जिक्र किया था।
बीजेपी सदस्यों ने राहुल गांधी की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया और कहा कि वह सदन के नियमों के खिलाफ बोल रहे हैं। स्पीकर ओम बिरला ने फैसला सुनाया कि राहुल गांधी को अप्रकाशित किताब और लेख का ज़िक्र नहीं करना चाहिए।