राष्ट्रीय

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर! 15,400 टन रसोई गैस लेकर ‘ग्रीन आशा’ टैंकर मुंबई पहुंचा

LPG Crisis: नवी मुंबई पोर्ट पर 15,400 टन एलपीजी लेकर ‘ग्रीन आशा’ जहाज सुरक्षित पहुंचा। पश्चिम एशिया तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करना बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन मजबूत होने का भरोसा बढ़ा है।

2 min read
Apr 09, 2026
LPG Crisis(AI Image-ChatGpt)

LPG गैस को लेकर अहम और जरुरी खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच भारत के लिए जरूरी रसोई गैस लेकर एक बड़ा जहाज सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गया है। Jawaharlal Nehru Port Authority ने जानकारी दी कि ‘ग्रीन आशा’ नाम का भारतीय जहाज 15,400 टन एलपीजी लेकर सफलतापूर्वक नवी मुंबई के पोर्ट पर पहुंच चुका है। यह कोई सामान्य घटना नहीं है, क्योंकि इस जहाज ने दुनिया के सबसे संवेदनशील और जोखिम भरे समुद्री रास्तों में से एक Strait of Hormuz को पार किया है।

खतरनाक रास्ता, लेकिन सफल मिशन


इस समय पश्चिम एशिया में Iran, Israel और United States के बीच बढ़ते तनाव ने इस समुद्री मार्ग को बेहद असुरक्षित बना दिया है। यही वजह है कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर खतरा कई गुना बढ़ गया है। ऐसे हालात में ‘ग्रीन आशा’ का सुरक्षित भारत पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस जहाज को नवी मुंबई के Nhava Sheva Port (नवा शेवा पोर्ट) पर उस विशेष बर्थ पर लगाया गया है, जिसका संचालन Bharat Petroleum Corporation Limited और Indian Oil Corporation मिलकर करते हैं। यह वही जगह है जहां से देशभर में ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा आगे भेजा जाता है।

क्रू सुरक्षित, जहाज भी पूरी तरह ठीक


सबसे राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। न तो जहाज को कोई नुकसान पहुंचा और न ही उसमें भरी एलपीजी को। ऐसे समय में जब समुद्री हमलों और सुरक्षा खतरों की खबरें आम हो चुकी हैं, यह अपने आप में एक सकारात्मक संकेत है। इस जहाज के जरिए आई गैस देश में घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी और सप्लाई चेन को स्थिर बनाए रखेगी।

क्यों अहम है यह खबर?

Strait of Hormuz दुनिया का वह समुद्री रास्ता है जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस का परिवहन होता है। अगर यहां बाधा आती है तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता है। ऐसे में भारत का जहाज आना इस बीच अच्छी खबर है।

Also Read
View All