राष्ट्रीय

LPG Crisis: भारत में संकट के बीच मिलेगी राहत, एलपीजी से लदा शिवालिक जहाज आज पहुंचेगा गुजरात

LPG Cylinder Shortage: देश में एलपीजी संकट के बीच शिवालिक जहाज आज भारत पहुंचेगा। एलपीजी से लदा यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार करके आ रहा है।
less than 1 minute read
Mar 16, 2026
Mundra Port
Mundra Port (Photo - ANI)

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल का संकट पैदा हो गया है। भारत (India) में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) गंभीर होता जा रहा है। कमर्शियल सिलेंडरों की कमी की वजह से डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन उसकी भी कमी देखने को मिल रही है। सरकार ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि इसके बावजूद देश के कई शहरों में एलपीजी संकट का असर दिख रहा है। इस संकट के बीच आज भारत में एलपीजी से लदा जहाज आ रहा है।

शिवालिक जहाज आज पहुंचेगा गुजरात

एलपीजी से लदा शिवालिक (Shivalik) जहाज आज, सोमवार, 16 मार्च को गुजरात पहुंचेगा। शिपिंग मिनिस्ट्री के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा (Rajesh Kumar Sinha) ने भी इसकी पुष्टि की है। होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आ रहा यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) की ओर बढ़ रहा है।

कितनी एलपीजी आएगी?

बताया जा रहा है कि शिवालिक जहाज पर करीब 45,000 से 50,000 मीट्रिक टन एलपीजी भारत आएगी। हालांकि यथार्थ मात्रा की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शिवालिक जहाज की क्षमता करीब 54,000 मीट्रिक टन बताई जा रही है। भारत की ज़रूरत के हिसाब से यह मात्रा ज़्यादा नहीं है, क्योंकि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर दिन 55,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा एलपीजी का इस्तेमाल होता है।

कल नंदा देवी जहाज आएगा गुजरात

एलपीजी से लदा नंदा देवी (Nanda Devi) जहाज कल, मंगलवार, 17 मार्च को गुजरात पहुंचेगा, जिसकी जानकारी राजेश कुमार सिन्हा ने दी।

Also Read
View All
Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी

पाकिस्तान जाकर जैश कमांडर से शादी करने वाली थी राजस्थान की महिला, लोग बोले- ‘गद्दार सिर्फ बॉर्डर के उस पार नहीं, देश के अंदर भी हैं’

मंगेतर के कत्ल से चंद घंटे पहले प्रेमी संग कैफे डेट पर थी सिया, पुणे मर्डर मिस्ट्री में वीडियो आया सामने

‘जान से मार दूंगा’, शिवसेना सांसद ने पत्रकारों को दी धमकी, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा माफी मांगों

हैदराबाद में SIR अभियान पर सियासी घमासान, ओवैसी ने उठाए दस्तावेज नियमों पर सवाल