राष्ट्रीय

एलपीजी लेकर भारत आया नंदा देवी जहाज, भारत के लिए बड़ी राहत

LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच आज नंदा देवी जहाज भी भारत पहुंच गया है। एलपीजी से लदे इस जहाज के आने से भारत को राहत मिलेगी।
less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Vadinar Port
Vadinar Port (Photo - ANI)

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल का संकट चल रहा है। भारत (India) में भी एलपीजी संकट (LPG Crisis) है। कमर्शियल सिलेंडरों की कमी की वजह से डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन उसकी भी कमी देखने को मिल रही है। सरकार ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि इसके बावजूद देश के कई शहरों में एलपीजी संकट का असर दिख रहा है। सोमवार को एलपीजी से लदा शिवालिक (Shivalik) जहाज गुजरात पहुंचा और आज, मंगलवार, 17 मार्च को एक और जहाज देश आने वाला है।

एलपीजी लेकर भारत आया नंदा देवी जहाज

एलपीजी से लदा नंदा देवी (Nanda Devi) जहाज भारत आ गया है। गुजरात के वडीनार पोर्ट (Vadinar Port) पर यह जहाज पहुंचा। यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके देश आया, जिसका ग्रीन सिग्नल खुद ईरान सरकार ने दिया।

भारत के लिए राहत

नंदा देवी जहाज के ज़रिए करीब 45,000 से 55,000 मीट्रिक टन एलपीजी भारत आई। सोमवार को शिवालिक जहाज के ज़रिए भी करीब इतनी ही एलपीजी भारत आई थी। एलपीजी संकट के बीच लगातार दो दिन एलपीजी से लदे दो जहाजों का आना भारत के लिए राहत की बात है।