राष्ट्रीय

Maharashtra Next CM: NCP विधायक दल के नेता चुने गए अजित पवार, क्या बनेंगे मुख्यमंत्री?

Maharashtra Next CM: एनसीपी ने रविवार को अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभआ चुनाव में पार्टी का नेता चुना है। विधानसभा चुनाव 2024 में एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
2 min read
• •
Nov 24, 2024
Feature image

Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति (Mahayuti) ने शानदार जीत दर्ज की है। महायुति की जीत के बाद अब सीएम चेहरे को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। इसी बीच एनसीपी ने रविवार को अजित पवार (Ajit Pawar) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election Result) में पार्टी का नेता चुना है। विधानसभा चुनाव 2024 में एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अजित पवार ने आज दक्षिण मुंबई में नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया और विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की भी समीक्षा की। इस दौरान अजित पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया हैं। वहीं अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। पाटिल सदन के सत्रों के दौरान विधायकों की उपस्थिति पर नजर रखेंगे और विभिन्न मुद्दों पर बोलने के उनके अनुरोध पर विचार करेंगे।

विकास योजनाओं को दिया श्रेय

अजित पवार ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए लाडकी बहीण योजना और मुफ्त बिजली सहित कई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के द्वारा दिए गए भारी जनादेश के कारण महायुति सरकार 100 प्रतिशत स्थिर सरकार होगी। उन्होंने आगे कहा कि उनका ध्यान प्रदेश भर में संगठन को और मजबूत करने और एनसीपी के लिए राष्ट्रीय दर्जा वापस हासिल करना होगा। 

‘अजित पवार भी CM बन सकते हैं’

सीएम पद को लेकर एनसीपी नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने कहा कि तीनों दल एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि हमारा नेता कौन होगा। उन्होंने कहा कि हम तीनों दल एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि सीएम कौन होगा? अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं। उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है।

‘हमें ऐसा कभी अनुभव नहीं हुआ’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आए परिणाम पर NCP-SP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा हम कई सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं, हमें ऐसा अनुभव कभी नहीं हुआ, लेकिन अब जब हुआ है, तो हम इस पर विचार करेंगे, समझेंगे कि ऐसा क्यों हुआ और नए जोश के साथ लोगों के सामने जाएंगे। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा किया है, चाहे मेरी पार्टी हो, शिवसेना (UBT) हो या कांग्रेस, सभी ने सामूहिक प्रयास किए, लेकिन परिणाम हमारे प्रयासों के अनुरूप नहीं रहे, कहीं भी समन्वय की कमी नहीं थी।

Also Read
View All
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद नेहा बोरा को 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश, नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कानून किसका चलता है सरकार का या किसी गैंग? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सीएम देवेंद्र

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

मस्क या अंबानी, किसका इंटरनेट चुनेगी जनता? शशि थरूर ने कीमत को लेकर कही बड़ी बात

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अंकिता भंडारी केस का किया जिक्र