8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘महाराष्ट्र नतीजों के लिए पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार…’, Sanjay Raut ने ऐसा क्यों कहा

Sanjay Raut: संजय राउत ने डीवाई चंद्रचूड़ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए उसके लिए जिम्मेदार केवल पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ हैं। उन्होंने समय पर अपना निर्णय नहीं दिया, अपना जजमेंट नहीं दिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Nov 24, 2024

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election Result) के परिणाम आ गए हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति (Mahayuti) की सरकार बन गई है। विधानसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) को करारी हार हुई है। विधानसभा चुनाव परिणाम पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार के पीछे पूर्व सीजेआई (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का जो चुनाव हुआ और जो नतीजे आए हैं वो बहुत ही चौंकाने वाले रहे हैं। ऐसे नतीजे आने की उम्मीद नहीं थी।

‘किसी की लहर नहीं थी’

संजय राउत ने आगे कहा कि किसी की कोई लहर नहीं थी, किसी को ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं थी। महाराष्ट्र नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) को वोट क्यों करेगा? पूरा चुनाव प्रचार महाराष्ट्र में उनके खिलाफ चला। इसलिए क्योंकि यहां के उद्योग को गुजरात शिफ्ट कर दिया। क्या उन्हें लोगों ने वोट दिया? महाराष्ट्र में किसानों की हत्या हुई। महाराष्ट्र में बेईमानी हो रही है। किसी ने मोदी को वोट दिया कि वह हमारा रोजगार छीन रहे हैं?

डीवाई चंद्रचूड़ पर लगाया बड़ा आरोप

संजय राउत ने डीवाई चंद्रचूड़ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए उसके लिए जिम्मेदार केवल पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ हैं। उन्होंने समय पर अपना निर्णय नहीं दिया, अपना जजमेंट नहीं दिया। 40 लोगों ने बेईमानी की थी। जिस पार्टी से चुनकर आए थे, वह जाकर दूसरी पार्टी की सत्ता में चले गए। आपकी जिम्मेदारी है संविधान की रक्षा करना। आपने अगर निर्णय दिया होता तो आगे कोई हिम्मत नहीं करता। आप खिड़की दरवाजे खुले रखकर वहां से रिटायर हो गए। अब कोई किसी भी तरीके से पार्टी बदल सकता है या सरकार बना सकता है अपनी पार्टी को छोड़कर।  इतिहास चंद्रचूड़ साहब को कभी माफ नहीं करेगा।

महायुती को मिली है जबरदस्त जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में महायुति को 234 सीटों पर जीत मिली है जबकि महाविकास अघाड़ी को केवल 50 सीटों पर जीत मिली है। महायुति में शामिल बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन के तहत 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन वो सिर्फ 20 सीटों पर ही जीत हासिल करने में कामयाब हुई। कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra assembly election live: ‘मेरा बेटा ही बनेगा CM’, मतगणना के बीच देवेंद्र फडणवीस की मां ने दिया बड़ा बयान