राष्ट्रीय

Mahashivratri 2023 : जी-20 की थीम पर निकली महादेव की बारात, भूत-पिशाच सहित सैकड़ों खास बाराती हुए शामिल

Mahashivratri 2023: देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर वाराणसी में अनोखी शिव बारात निकाली जा रही है। इस खास अवसर पर G20 के विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे।

2 min read
Mahashivratri 2023

Mahashivratri 2023: हर वर्ष फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 18 फरवरी यानी आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में भगवान भोले की विभिन्न अनोखी और अद्भूत झाकियां सजाई जाती है। आज काशी यानी वाराणसी में अनोखी शिव बारात निकाली जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर G20 के विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। शिवजी की बारात जी-20 की थीम पर निकाली जा रही है। भगवान शिव पहली बार बारातियों के साथ बरसाने की होली खेल रहे हैं।


महाशिवरात्रि के मौके पर आज शानदार नजारा देखने को मिलेगा। आज सुबह 7:30 बजे शुरू हुई यह बारात 18 घंटे तक चलेगी। इस अनोखी बारात का समापन आधी रात को जयमाला समारोह के साथ किया जाएगा। इसकी झांकी पूरी दुनिया के लिए लाइव प्रसारित होगी। इस आयोजन के लिए शिव बारात नाम की एक वेबसाइट के साथ-साथ फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पेज भी बनाए गए हैं।


भोले नाथ की इस अनोखी बारात के मुख्य आयोजक दिलीप कुमार सिंह कर रहे है। इस शोभा यात्रा में प्रसिद्ध कवि पंडित सुदामा प्रसाद तिवारी दूल्हा बने है। वहीं बदरुद्दीन अहमद पार्वती की भूमिका में हैं। शिव बारात काशी की गंगा-जमुनी संस्कृति को जी-20 देशों और दुनिया को दिखाएगी। जुलूस में हर धर्म के लोग, जोगी, साधु, सिख गुरु और मौलवी भी शामिल होंगे। इस खास मौके पर भांग और ठंडाई का प्रसाद ग्रहण सभी नाचते हुए नजर आएंगे।

भगवान शिव की शोभायात्रा में करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं हिस्सा ले रहे है। 100 से ज्यादा झांकी होगी। इसमें 150 सपेरे, 100 बंदर, हाथी, घोड़े, ऊंट, बैल, गाय, भूत-पिशाच, ढोल वादक, बैंडबाजे, औघड़, नागा, जिन्न, साधु, पहलवान, खिलाड़ी, कवि, साध्वी, प्रोफेसर, लेखक भाग ले रहे है। संगीतकार, कहानीकार, भोजपुरी सितारे और विदेशी कलाकार शोभायात्रा में नजर आएंगे।

Updated on:
18 Feb 2023 08:48 pm
Published on:
18 Feb 2023 03:10 pm
Also Read
View All