
Kedarnath Dham
पूरी दुनिया में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रही है। इस खास मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाती है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कपाट खुलने की तिथि के अवसर पर होने वाले समारोह को लेकर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने विशेष तैयारी की है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख फाल्गुन मास की त्रयोदशी तारीख को की जाएगी। परंपम्परानुसार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर कपाट खोलने की तारीख की घोषणा करते है। हर साल महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान किया जाता है।
आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद अब केदारनाथ धाम की तिथि का ऐलान हो गया है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। इसको लेकर देश-विदेश के भक्तों के साथ ही स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता है।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि हर वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर बाबा केदार के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। शिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह से ही पूजा शुरू हो गई। स्नान कराकर उनका श्रृंगार करने के बाद महाभिषेक पूजा के साथ भोग लगाया गया। इसके बाद वेदपाठी पंचाग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे।
Updated on:
18 Feb 2023, 11:12 AM IST
Published on:
18 Feb 2023, 9:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.