राष्ट्रीय

राहुल के समर्थन में आए महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी, कहा- अंग्रेजों के दोस्त थे वीर सावरकर

राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने कहा कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से लिया है, इतिहास में इसके सबूत हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2022, 5:33 PM IST
mahatma-gandhi-s-grandson-tushar-gandhi-came-in-support-of-rahul-gandhi-said-veer-savarkar-was-friend-of-the-british.jpg
Mahatma Gandhi's grandson Tushar Gandhi came in support of Rahul Gandhi, said- Veer Savarkar was friend of the British

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीते दिन गुरुवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला में प्रेस कांफ्रेस वीर सावरकर को अंग्रेजों का गुलाम बताया था। इसके साथ ही उन्होंने सावरकर की चिठ्ठी दिखाते हुए उसे पढ़ा और कहा कि अंग्रेजो के डर से वीर सावरकर ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल सहित अन्य नेताओं को धोखा दिया है। इसके बाद से भाजपा सहित कई अन्य दलों ने नेता राहुल गांधी की खूब आलोचना कर रहे हैं। इन सब के बीच राहुल गांधी के बयान के समर्थन में महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी आए हैं।

महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने कहा कि "यह सच है कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे, उन्होंने अंग्रेजों से जेल से बाहर निकलने के लिए माफी मांगी।" इसके साथ ही तुषार गांधी ने कहा कि हमने इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से नहीं लिया है। इतिहास में इसके सबूत हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर शामिल होने के सवाल का तुषार गांधी ने दिया जवाब
इससे पहले महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, जिसमें वह राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के साथ पैदल चले। इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो तुषार गांधी ने कहा कि यात्राएं परंपरा का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले कई सालों में क्रांतियों को जन्म दिया है। आज जब देश हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित किए गए निर्माण के खिलाफ आगे बढ़ रहा है, तो लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमने हार नहीं मानी है।

हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई नेताओं ने वीर सावरकर पर दिए गए बयान पर साधा निशाना
वीर सावरकर पर दिए गए बयान के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने निशाना साधा है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "राहुल गांधी को भारत के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है। वह देशद्रोही और हिन्दू विरोधी हैं।"

यह भी पढ़ें: 'BJP और PM मोदी के कारण गुजरात है दंगा मुक्त', चुनावी रैली में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर


यह भी पढ़ें: वीर सावरकर की चिट्ठी दिखाकर बोले राहुल गांधी- अंग्रेजो के डर से गांधी और सरदार पटेल को दिया धोखा

Published on: