राष्ट्रीय

टीएमसी सांसदों को धमका रही पुलिस, BJP में शामिल होने या जेल जाने का दबाव: ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Mamata Banerjee Statement: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर टीएमसी के सांसदों व विधायकों को धमकाने का आरोप लगाया है।
2 min read
Mamata Banerjee Statement
टीएमसी नेताओं को धमकाए जाने का ममता बनर्जी का दावा,photo source@ANI

Mamata Banerjee Statement: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर टीएमसी के सांसदों व विधायकों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जनप्रतिनिधियों पर बीजेपी में शामिल होने या जेल जाने का दबाव बना रही है। वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बांकीपुर और दतिया उपचुनावों में भाजपा की हार को लेकर तीखा हमला बोला।

बड़ा आरोप- हमारे सांसदों और विधायकों को धमका रही पुलिस

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक दबाव बनाकर उनके नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।
उन्होंने कहा, "हमारे सांसदों और विधायकों को धमकाया जा रहा है। पुलिस उनसे कह रही है कि या तो वे बीजेपी में शामिल हो जाएं या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें।"

बागी सांसद जन्मजात गद्दार नहीं हैं

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले कई सांसद अब भी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "बागी तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद और विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन के कारण स्थिति जटिल बनी हुई है। जो लोग वहां गए हैं, उनमें से अधिकांश जन्मजात गद्दार नहीं हैं। वे लगातार ममता बनर्जी के संपर्क में हैं। कुछ नेता दीदी से मुलाकात भी कर चुके हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए हमारी टीम फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कह रही है।

'बांकीपुर तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है'

कुणाल घोष ने बांकीपुर और दतिया उपचुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि यह भाजपा के खिलाफ बढ़ते जनमत का संकेत है। उन्होंने कहा, बांकीपुर तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। अब देश में बीजेपी के खिलाफ मतदान का माहौल बन चुका है। किसान, मजदूर, छात्र, युवा और बुजुर्ग- सभी जाग चुके हैं। बिहार की डबल इंजन सरकार का हाल देखिए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के क्षेत्र में पहले पार्टी को कितनी बढ़त और कितने प्रतिशत वोट मिले थे, और अब उसमें कितनी गिरावट आई है।

भाजपा के खिलाफ माहौल बनने का दावा

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि डबल इंजन सरकारों के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ रही है।
घोष ने दावा किया कि किसानों, युवाओं, छात्रों और मजदूरों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ी है और यही आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी।

Updated on:
04 Aug 2026 07:10 pm
Published on:
04 Aug 2026 07:10 pm