राष्ट्रीय

ममता बनर्जी वकील की पोशाक में पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट, पोस्ट-पोल हिंसा पर बोलीं- ‘हमारे 10 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई’

TMC Workers Attack: 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा को लेकर ममता बनर्जी वकील की पोशाक में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं। टीएमसी ने कार्यकर्ताओं पर हमले, आगजनी और हत्याओं का आरोप लगाते हुए कोर्ट से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
2 min read
May 14, 2026
West Bengal post poll violence
कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी (Photo-IANS)

West Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को वकीलों का चोगा पहनकर कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची। वह विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में हुई पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े जनहित याचिका (PIL) मामले में मुख्य न्यायाधीश एचसी सुजॉय पाल की बेंच के सामने पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट में पार्टी का पक्ष रखा।

क्या बोलीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद राज्य में कई जगहों पर हिंसा, आगजनी और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को तुरंत सुरक्षा दी जानी चाहिए। पुलिस के सामने गुंडागर्दी हो रही है, आग लगाई जा रही है। बच्चों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को भी नहीं छोड़ा गया। हमारे 10 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।

हिंसा को लेकर कोर्ट में दायर की याचिका

बता दें कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को लेकर कोर्ट में सिर्सन्या बनर्जी ने याचिका दायर की थी। सिर्सन्या टीएमसी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के बेटे हैं। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया गया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद कई इलाकों में टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई तथा कार्यकर्ताओं को विस्थापित होना पड़ा।

TMC ने की जांच की मांग

अदालत में मौजूद कल्याण बनर्जी ने कहा कि 2021 की पोस्ट-पोल हिंसा से भी ज्यादा गंभीर घटनाएं इस बार हुई हैं। टीएमसी ने कोर्ट से हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

दूसरी ओर, बीजेपी और टीएमसी दोनों ही एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने के आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी विधायक सजल घोष ने ममता बनर्जी के कोर्ट पहुंचने पर कहा कि अदालत जाना उनका अधिकार है।

बीजेपी ने जीती 207 सीटें

गौरतलब है कि 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर 15 साल पुरानी टीएमसी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया, जबकि टीएमसी को 80 सीटों पर जीत मिली। वहीं ममता बनर्जी को भी भवानीपुर से हार का सामना करना पड़ा था। ममता को बीजेपी प्रत्याशी शुभेन्दु अधिकारी ने 15105 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

TMC को सत्ता से बेदखल करने के बाद शुभेन्दु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। बता दें कि शुभेन्दु ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से जीत हासिल की थी। लेकिन उन्होंने नंदीग्राम सीट को छोड़ने का फैसला लिया है। अब इस सीट पर उपचुनाव होंगे।

Updated on:
14 May 2026 12:29 pm
Published on:
14 May 2026 12:29 pm
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे