14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में बकरीद से पहले BJP सरकार ने जारी किए सख्त नियम, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

Cattle Slaughter Rules Bengal: पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले शुभेन्दु सरकार ने पशु वध को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। अब गाय, बैल और भैंस के वध के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।

2 min read
Google source verification
cattle slaughter rules Bengal

शुभेन्दु सरकार ने पशु वध को लेकर जारी किए सख्त नियम (Photo-IANS)

West Bengal Cattle Slaughter Ban: पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले शुभेन्दु सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पशु वध को लेकर अब अनुमति की आवश्यकता होगा। बीजेपी सरकार ने 1950 के बंगाल कानून और 2018 के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बिना अनिवार्य फिटनेस सर्टिफिकेट के किसी भी गाय, बैल या भैंस के वध पर पूरी तरह रोक लगाने का नोटिस जारी किया है।

कब जारी किया जाएगा फिटनेस सर्टिफिकेट

सरकारी आदेश के अनुसार, फिटनेस सर्टिफिकेट तभी जारी किया जाएगा जब संबंधित नगरपालिका के चेयरपर्सन या पंचायत समिति के अध्यक्ष और सरकारी पशु चिकित्सक संयुक्त रूप से लिखित सहमति दें। इसमें पशु की उम्र 14 वर्ष से अधिक हो चुकी है और वह काम या प्रजनन के योग्य नहीं है। इसके अलावा यदि पशु बुढ़ापे, चोट, विकृति या किसी असाध्य बीमारी के कारण स्थायी रूप से अक्षम हो गया है, तभी उसे वध की अनुमति मिल सकेगी।

सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पर भी रोक लगा दी गई है। अब केवल नगर निगम के अधिकृत बूचड़खानों या स्थानीय प्रशासन द्वारा तय किए गए स्थानों पर ही पशुओं का वध किया जा सकेगा।

सजा का होगा प्रावधान

वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल एनिमल स्लॉटर कंट्रोल एक्ट, 1950 का उल्लंघन करने पर छह महीने तक की जेल, 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।

यदि किसी व्यक्ति को फिटनेस सर्टिफिकेट देने से मना किया जाता है, तो वह 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार के पास अपील कर सकता है।

बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने शानादर जीत दर्ज की है। 294 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 77 सीटे मिली थी। 

इस चुनाव में टीएमसी के कई बड़े नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा। भवानीपुर से शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया है। यह पहली बार नहीं है जब शुभेन्दु ने ममता को हराया है, उससे पहले 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हराया था।