
Rezinagar Bypoll: रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने गंभीर आरोप लगाएं हैं। उनका कहना है कि उपचुनाव ठीक से हुआ ही नहीं। यह तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की हेरफेर करके, थप्पा मारकर और लूट के जरिए हासिल किए गए वोटों का चुनाव हुआ है। वहीं, दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर भी ममता ने बयान दिया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर भी अपना जवाब दिया है।
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि उपचुनाव ठीक से हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान धांधली नहीं होनी चाहिए, फिर भी ईवीएम में हेरफेर की गई। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की पुलिस ने जाकर मतदान केंद्र पर छापे मारे, पुलिस ने जाकर बटन दबाए। लोगों को वोट तक नहीं डालने दिया गया, उनके आधार कार्ड छीन लिए गए।
इन आरोपो पर उन्होंने कहा कि ये सब मैंने नहीं देखा। लेकिन बीजेपी के नेताओं ने जिस तरह से कहा है कि वे इतने वोटों से जीत रहे हैं यह जीतने की सटीक भविष्यवाणी कभी सुनी है? ऐसे में बीजेपी के नेताओं का यह कहना स्पष्ट दिखाता है कि वोटो को पहले से हेरफेर करके, थप्पा मारकर और लूट के जरिए हासिल किया है।
CJP के 10 अक्टूबर के चुनाव को लेकर ममता का कहना है कि उन्होंने मुझें इस आंदोलन में आमंत्रित किया है। मेरा GenZ के साथ एक गहरा रिश्ता भी है। आगे उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में शामिल होने और नहीं होने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में इस आंदोलन में वे लोग क्या करते है या क्या नहीं करते हम इस रणनीति के बारे में कुछ नहीं कह सकते।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर ममता का कहना है कि मैंने कल के प्रदर्शन में बहुत अत्याचार देखे हैं। पूरे भारत में सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस सरकार में लोग प्रदर्शन भी नहीं कर पा रहे। प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ जो हुआ वह सही नहीं है। सभी के घर में बहन, मां और बच्चे हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का सम्मान करना चाहिए था।