29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार को जमकर कोसा, कहा- लोगों को धोखा दिया

CEC Gyanesh Kumar criticism: दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश जी’ कहकर जमकर कोसा। बंगाल में SIR से 90 लाख वोटर नाम हटने का आरोप लगाते हुए कहा- लोगों को धोखा दिया।
2 min read
Google source verification
mamata banerjee news

बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Photo-ANI)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्होंने वहां पहुंचते ही सबसे पहले चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ धोखा हुआ है और अब इस पूरे सिस्टम के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

वहीं, पत्रकारों ने जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में पूछा तो ममता बनर्जी ने साफ जवाब दिया। उन्होंने कहा- वह वैनिश जी हैं, वैनिश जी। शुरू से ही मैं इन्हें वैनिश कहती आई हूं।

कल की मीटिंग में खुलकर बोलेंगी ममता

ममता ने कहा- बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर के दौरान करीब 90 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हट गए। यह नाम गायब करना कोई गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम था।

उन्होंने कहा कि जो कुछ कहना है वह कल की मीटिंग में कहेंगी। उनका टारगेट साफ है - चुनाव आयोग। उन्होंने बताया कि यह मीटिंग उस पूरी सॉफ्टवेयर टीम के खिलाफ है जिसने लोगों को ठगा और धोखा दिया।

ममता ने कहा कि कल जो भी जरूरी बातें होंगी, वह सब सामने रखेंगी। दिल्ली पहुंचते ही ममता बनर्जी का यह रवैया राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

चुनाव आयोग पर भरोसे की कमी

ममता बनर्जी ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। चुनाव आयोग की सॉफ्टवेयर टीम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है।

अब दिल्ली में उनकी मौजूदगी और कल की प्रस्तावित बैठक दोनों ही महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। यह माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है।

चुप नहीं रहने वालीं ममता

ममता बनर्जी ने पहले भी कई मौकों पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं लेकिन इस बार उनका लहजा और ज्यादा तीखा नजर आ रहा है। अब सबकी नजर कल की मीटिंग पर टिकी हुई है। वहां क्या कुछ कहा जाता है और चुनाव आयोग पर कितना बड़ा हमला होता है, यह देखना दिलचस्प होगा। ममता बनर्जी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह चुप नहीं रहने वालीं।