राष्ट्रीय

मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले बड़ा हादसा, कॉफी मशीन फटने से बुरी तरह जख्मी हुआ शख्स

AAP Rally In Moga: पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले कॉफी मशीने फटने से बड़ा हादसा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 11:43 AM IST
AAP rally venue
मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली का स्थल (Photo - IANS)

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले सभी पार्टियों ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी - आप (Aam Aadmi Party- AAP) के सामने सत्ता बनाए रखने की चुनौती होगी। आज मोगा (Moga) में आम आदमी पार्टी की 'खुशहाल पंजाब महारैली' (Khushhaal Punjab Maha Rally) है, लेकिन रैली से पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के रैली स्थल पर पहुंचने से पहले हुआ।

कॉफी मशीन फटने से एक शख्स बुरी तरह जख्मी

मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले तैयारियों के दौरान अचानक रैली स्थल पर एक कॉफी मशीन फट गई। इस हादसे की वजह से रैली स्थल पर हड़कंप मच गया। कॉफी मशीने फटने से वहाँ पास में ही काम कर रहा एक शख्स वहीँ गिरकर बेहोश हो गया और बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शख्स की मौत हो गई, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीँ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शख्स की मौत की खबर इस वजह से आधिकारिक नहीं की जा रही है जिससे स्थिति न बिगड़े।

कॉफी मशीन का टुकड़ा लगा शख्स के सिर में

कॉफी मशीन में हुआ धमाका इतना तेज था कि उसके परखच्चे उड़ गए। इसके बाद मशीन का एक टुकड़ा पास ही काम कर रहे शख्स के सिर में जा लगा, जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

किस वजह से हुआ हादसा?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉफी मशीन पर बहुत ज़्यादा दबाव बनने की वजह से उसमें धमाका हुआ और उसका एक टुकड़ा तेज़ रफ्तार में पास काम कर रहे शख्स के सिर में जा लगा। जिस कॉफी मशीन में धमाका हुआ, वो रैली स्थल के अंदर मीडिया ब्लॉक और वीवीआईपी मेहमानों के बैठने की जगह पर लगी थी। हादसे के बाद अब पुलिस ने एहतियातन रैली स्थल पर अन्य मशीनों और तकनीकी उपकरणों की भी जांच शुरू कर दी है।