राष्ट्रीय

मणिशंकर अय्यर ने अमेरिकी वोटरों को कोसा, कहा- Donald Trump जैसे गलत आदमी को चुना, कमला हैरिस को जिताते तो…

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) जितने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की दोस्ती दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगी। और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर कांग्रेस निराश है: राजीव चंद्रशेखर
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2024, 3:30 PM IST
Feature image

भाजपा (BJP) नेता राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) जितने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की दोस्ती दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस (Congress) के रवैए को निराशाजनक करार दिया। कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर निराशा जाहिर की। इस पर राजीव चंद्रशेखर ने कहा, मणि शंकर अय्यर और राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में सिर्फ निराशा ही निराशा है। क्योंकि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान आगे बढ़े, चीन के साथ एमओयू हो। वह चाहते हैं कि हमारे लोकतंत्र के विरुद्ध जो ताकतें हैं, उनको आगे बढ़ाया जाए। अमेरिका के लोगों ने उनके लोकतंत्र के अनुसार अपने नेता को चुना है।

कांग्रेस पर कसा तंज

राहुल गांधी और मणि शंकर अय्यर को पेट में दर्द हो रहा है। वह दर्द को कम करने के लिए दवाई खा सकते हैं। वहां के लोगों का हक है कि वह किसको चुने। मुझे लगता है कि हमें यह सब जानना चाहिए कि दुनिया के दो ताकतवर लोकतंत्र है भारत और अमेरिका। यहां दो लीडर हैं नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप।

मोदी ट्रंप की दोस्ती से दुनिया को फायदा

इनकी दोस्ती की वजह से दुनिया को इसका फायदा होगा। बीते तीन से चार साल से शांति अमन खो सी गई थी। मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से हमें भी फर्क पड़ा है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। दोनों नेता मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे। जिससे दुनिया को फायदा होगा। मणि शंकर अय्यर और राहुल गांधी न तो पेट्रोल का दाम भरते हैं और न ही उन्हें इसकी खरीदारी करनी पड़ती है।

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी सरकार

जम्मू कश्मीर में धारा 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पास हुआ है। इस पर भाजपा नेता ने कहा, हम सब जानते हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उनके वोट बैंक के लिए यह नाटक कर रहे हैं। हम सब जानते हैं और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोग भी जानते हैं कि आर्टिकल 370 की जो कहानी है वह खत्म हो चुकी है। 65- 70 साल से जम्मू कश्मीर को यह तीन परिवार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसे चला रही थे। वह दिन चले गए हैं। यहां की सरकार आज जम्मू और कश्मीर के लोगों की उन्नति और प्रगति के लिए काम करे तो अच्छा होगा।

Updated on:
7 Nov 2024, 3:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा