25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu-Kashmir के कुपवाड़ा में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया, बरामद हुआ गोला बारूद

Jammu-Kashmir के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान गुरुवार को खत्म हो गया। सुरक्षा बल और आतंकवादीयों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 7 Nov 2024, 3:52 PM IST

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों (Terrorist) का सफाया हो गया है। आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान गुरुवार को सफलतापूर्वक खत्म हुआ। अभियान में मारे गए आतंकवादियों के पास से AK47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, चार AK47 की मैगजीन गोला-बारूद बरामद हुए है। जानकारी के मुताबिक, इलाके के लोलाब वन क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और एक आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर में ग्रेनेड हमला

आपको बता दें 3 नवंबर को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को ग्रेनेड हमला हुआ था। यह हमला श्रीनगर के संडे बाजार में हुआ था। संडे बाजार की भीड़ हमले की चपेट में आ गई। और 10 लोगों के घायल हुए। उससे एक दिन पहले खानयार में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था। इस मामले के बाद, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के टीआरसी और रविवार बाजार पर ग्रेनेड हमले की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि नागरिकों को निशाना बनाना गलत है।

लाल चौक में आतंकी हमला

पिछले महीने के पहले हफ्ते में श्रीनगर के लाल चौक में रविवार को एक आतंकी हमला हुआ था। संडे मार्केट पर हुए हमले में दुकानदारों और खरीदारों समेत 12 लोग जख्मी हुए थे। इससे एक रोज पहले खायनेर में आर्मी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। टैरर अटैक और मुठभेड़ की घटनाएं बीते कुछ ही समय में तेजी से बढ़ीं। अक्टूबर में हुए हमलों के बीच कई आतंकी समूहों का नाम आया। कश्मीर में इन दिनों कई छोटे-मोटे कई संगठन बन चुके, जो प्रतिरोध के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं।

ये भी पढ़े: क्या है OROP, PM Modi बोले लाखों पेंशन धारकों को मिला लाभ

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग