राष्ट्रीय

मणिपुरः दरिंदगी की शिकार हुई महिलाओं के परिजनों से मिली DCW चीफ स्वाति मालीवाल, कहा- ये आंसू सोने नहीं देंगे

Manipur Viral Video: मणिपुर में जिन दो लड़कियों को नग्न अवस्था में उपद्रवियों ने सड़कों पर दौड़ाया था, उनके परिजनों से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद स्थानीय प्रशासन, मणिपुर सीएम पर करारा हमला बोला है।
2 min read
मणिपुरः पीड़िताओं के परिजनों से मिली DCW चीफ स्वाति मालीवाल
मणिपुरः पीड़िताओं के परिजनों से मिली DCW चीफ स्वाति मालीवाल

DCW Chief Swati Maliwal in Manipur: मणिपुर वायरल वीडियो की पीड़िताओं के परिजनों से दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चीफ स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो स्वाति मालीवान ने खुद ट्वीट कर सार्वजनिक किया है। साथ ही उन्होंने पीड़िताओं के परिजनों से हुई मुलाकात निष्कर्ष भी कैप्शन के रूप में लिखा है। स्वाति मालीवान ने राहत कैंप का दौरा किया, जहां हिंसा प्रभावित हजारों लोग जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं। ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्वाति ने लोगों की परेशानी को समझा। हिंसा प्रभावित और वायरल वीडियो की पीड़िताओं के परिजनों से मुलाकात के बाद स्वाति मालीवान ने राज्य सरकार पर करारा हमला। उन्होंने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग बुलंद करते हुए सीएम को हटाने का आह्वान किया।


कारगिल यौद्धा बोला- आप पहली हो जो हमसे मिलने आई

स्वाति मालीवाल ने दरिंदगी की शिकार हुई महिलाओं के परिजनों से मुलाकात की दो तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर में जिस बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ उनके पति से मिली। उन्होंने देश के लिए कारगिल का युद्ध लड़ा। उन्होंने मुझसे बोला कि आप पहली हो जहां यहाँ हमसे मिलने आई। उन्होंने बोला कि “दिल्ली महिला आयोग हिम्मत और मोहब्बत से यहाँ इन मुश्किल हालातों में हमारे पास आया”…।


पीएम मोदी और मंत्रियों से भी मणिपुर आने की अपील

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा कि मेरी अपील है प्रधानमंत्री जी से और देश के सभी बड़े मंत्रियों से, आपके पास Z+ सुरक्षा है, हर सुविधा है। अगर मैं यहाँ पहुँच सकती हूँ तो आप भी आ सकते हो। प्यार से हर समस्या का हल संभव है। एक और ट्वीट में स्वाति मालीवाल ने लिखा कि मणिपुर की बर्बरता की पीड़ित बेटियों के परिवार से मिली… इनके ये आंसू बहुत दिन तक सोने नहीं देंगे। अब तक इनसे कोई मिलने तक नहीं आया।


रविवार को सरकार की अनुमति के बिना पहुंची थी मणिपुर

मालूम हो कि स्वाति मालीवाल रविवार को राज्य सरकार की अनुमति के बिना मणिपुर पहुंची थी। उन्होंने मणिपुर के लोगों से राज्य में जारी हिंसा पर बात की थी। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि मैंने मणिपुर के स्थानीय लोगों से बात की है। राष्ट्रीय महिला आयोग और केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री को तत्काल मणिपुर आने की जरूरत है।


मोइरांग के रिलीफ कैंप में भी पहुंची स्वाति मालीवाल

मणिपुर वायरल वीडियो की पीड़िताओं के अलावा स्वाति मालीवाल ने एक राहत कैंप का भी दौरा किया। जिसके बारे में उन्होंने लिखा कि मोइरांग के रिलीफ कैम्प में रह रहे लोगों से मुलाक़ात की। इस कैम्प में महिलाएँ और बच्चे भी हैं। लोग बेहद मुश्किल हालातों में यहाँ रह रहे हैं। अब तक सीएम इनसे मिलने नहीं आए।

स्वाति मालीवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के कारण महिलाओं से दरिंदगी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया। साथ ही राज्य सरकार से समर्थन की कमी पर सीएम को हटाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें - मणिपुर: वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी, आखिर क्या हुआ था उस दिन

Updated on:
25 Jul 2023 03:14 pm
Published on:
25 Jul 2023 03:07 pm
Also Read
View All
‘नोएडा की कंपनी के लिए ब्रिटेन यात्रा?’ CM विजय के विदेश दौरे पर बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने साधा निशाना

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

पीएम नरेंद्र मोदी, शिवाजी महाराज और सावरकर पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट, दिल्ली कोर्ट का FIR दर्ज करने का आदेश

UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Kannur University: नकली दस्तावेज बनाकर कन्नूर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने नियुक्ति में की गड़बड़ी, अब अदालत ने सुनाई 6 साल की सजा