राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल से AAP नेता मनीष सिसौदिया का संदेश, लेटर में लिखा- जल्द ही बाहर मिलेंगे…

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जेल से लेटर लिखकर कहा है कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2024, 12:53 PM IST
Manish Sisodia wrote letter from Tihar Jail
मनीष सिसौदिया 

manish sisodia दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ AAP नेता मनीष सिसोदिया ने जेल से पत्र लिखकर कहा है कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। जेल में बंद नेता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित पत्र में कहा कि उनकी पार्टी अच्छी शिक्षा और स्कूलों के लिए लड़ रही है। यह लड़ाई ठीक वैसी ही है जैसे आजादी के लिए सभी ने लड़ी थी। आप नेता ने कहा कि ब्रिटिश तानाशाही के बाद ही आजादी का सपना सच हुआ। इसी तरह एक दिन हर बच्चे को उचित और अच्छी शिक्षा मिलेगी।

‘गांधी और मंडेला मेरी प्रेरणा’

लेटर में AAP नेता ने BJP पर निशाना साधते हुए लिखा कि अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था। अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर बेकसूर लोगों को जेल में बंद करते थे। अंग्रेजों ने कई सालों तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जेल में रखा। साथ ही उन्होंने नेल्सन मंडेला को भी जेल में डाला था। ये दोनों लोग मेरी प्रेरणा और आप सब मेरी ताकत हैं।

जेल में रहकर बढ़ा प्यार: मनीष

AAP नेता सिसोदिया ने कहा कि विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा और स्कूल का होना जरूरी है। पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा की क्रांति आई है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा है। उन्होंने अपने लेटर में लिखा कि मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा है। सीमा आप सबकी बात करते हुए हमेशा भावुक हो जाया करती है। आप सब अपना ख्याल रखिए, जल्दी ही बाहर मिलेंगे। शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, Love You All"

Also Read
View All
Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

कार्तिगई दीपम विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने विजय सरकार से कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें, हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ें

मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर बड़ा विवाद, मुस्लिम दरगाह के पास दीया जलाने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी-अकाली दल को बताया पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ाने वाला, किसानों को ठगने का भी आरोप, भगवंत मान ने भी कसा तंज