राष्ट्रीय

Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का इस शहर से था गहरा नाता, यहां बीता था बचपन

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक जताया जा रहा है। पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिगगज नेताओं अंतिम दर्शन कर श्रंद्धाजलि अर्पीत की है।
2 min read
Feature image

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक जताया जा रहा है। पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुला गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिगगज नेताओं अंतिम दर्शन कर श्रंद्धाजलि अर्पीत की है। उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। प्रख्यात अर्थशास्त्री रहे डॉ मनमोहन सिंह का अमृतसर शहर से गहरा नाता था। देश को आजादी के बाद उनका परिवार अमृतसर में आकर बस गया था। यहां उनका बचपन बीता और इसी शहर में उन्होंने कॉलेज स्तर तक शिक्षा प्राप्त की।

अमृतसर के हिंदू कॉलेज से पूरी की ग्रेजुएशन

सामाजिक कार्यकर्ता पवन शर्मा ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। पवन शर्मा ने बताया ​कि पूर्व पीएम ने अमृतसर के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की। साल 1948 में यहां से बीए ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। यहीं 2018 में एलुमनी मीटिंग में उन्होंने भाषण भी दिया था। पूर्व वित्तमंत्री सिंह ने इस दौरान अपनी कई पुरानी यादों को स्टूडेंट और मीडियाकर्मियों के साथ शेयर किए थे।

मनमोहन सिंह ने जीवन में किया था काफी संघर्ष

पवन शर्मा ने बताया कि मनमोहन सिंह ने विश्व समुदाय में एक अनोखी छाप छोड़ी है, जिसकी बराबरी कोई भी नहीं कर सकता। आर्थिक सुधारों में मनमोहन सिंह का योगदान अहम रहा। आर्थिक मोर्चे पर देश को विकास के पथ पर अग्रसर ले जाने वाले डॉ मनमोहन सिंह को उनके योगदार के लिए पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया था। इन तमाम संघर्षों के बावजूद भी उन्होंने अपने जीवन में सफलता हासिल करते हुए मिसाल कायम की है। देश के लोग आज भी मनमोहन सिंह के प्रति ऋणि है। हम उनका सत्कार करते हैं। उनका सम्मान करते हैं। उन्हें भारत रत्न अवॉर्ड दिया जाना चाहिए।

दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें कल शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया। पूर्व पीएम सिंह लगातार दो कार्यकाल के लिए, 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें देश में आर्थिक सुधारों का जनक माना जाता है।

Updated on:
27 Dec 2024 02:55 pm
Published on:
27 Dec 2024 02:55 pm
Also Read
View All
Punjab News: अंतिम संस्कार के बाद परिवार को पता चला जिंदा है बेटा, जेल से आए फोन ने बदली पूरी कहानी

दिल्ली के सत्य निकेतन में ईमारत ढ़हने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- लोगों की सुरक्षा और भलाई हमारी जिम्मेदारी

‘बाय-बाय पापा, ये मेरी जिंदगी है’, डोडा में पिता से फोन पर बात कर चिनाब नदी में कूदी 21 साल की युवती

‘हमें बचाओ…’ मलबे में फंसे बच्चों की चीखें, चश्मदीद ने दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की बताई पूरी कहानी

Bihar Flood: बिहार के 19 जिलों में बाढ़ का कहर, तेजस्वी ने केंद्र से की 5000 करोड़ की मांग, बोले- छतों पर फंसे हैं लोग