राष्ट्रीय

Meat Ban: 15 अगस्त को मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश पर भड़के AIMIM चीफ ओवैसी, जानें क्या कहा

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- स्वतंत्रता दिवस एक खुशी का अवसर है। हमारे बुजुर्गों ने आजादी की लड़ाई में बहुत बलिदान दिया है। इस तरह का आदेश जारी नहीं किया जाना चाहिए था।
2 min read
Aug 13, 2025
Feature image
ओवैसी बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन का प्रयास कर रहे हैं। (Photo-IANS)

Meat Ban: देश के कई नगर निगमों द्वारा 15 अगस्त को बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा कुछ ने जन्माष्टमी के दिन यानी 16 अगस्त को भी बंद रखने का आदेश दिया है। नगर निगमों द्वारा दिए गए आदेश के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नगर निगमों के इस आदेश की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों का यह आदेश कठोर और असंवैधानिक है।

धर्म के अधिकार का उल्लंघन- ओवैसी

AIMIM चीफ ने कहा कि देश के कई नगर नगर निगमों ने 15 अगस्त को बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। दुर्भाग्य से, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने भी ऐसा ही आदेश दिया है। यह कठोर और असंवैधानिक है। मांस खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने के बीच क्या संबंध है? तेलंगाना के 99% लोग मांस खाते हैं। ये मांस प्रतिबंध लोगों के स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धर्म के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

‘मांस बेचना व्यक्ति की आजीविका’

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक खुशी का अवसर है। हमारे बुजुर्गों ने आजादी की लड़ाई में बहुत बलिदान दिया है। इस तरह का आदेश जारी नहीं किया जाना चाहिए था। कोई शराब पीकर कुछ गलत कर सकता है। वहीं मांस बेचना एक व्यक्ति की आजीविका है।

डिप्टी सीएम ने जताई आपत्ति

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस पर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतिबंध लगाना गलत है। बड़े शहरों में अलग-अलग जातियों और धर्मों के लोग रहते हैं। अगर यह भावनात्मक मुद्दा है, तो लोग प्रतिबंध को एक दिन के लिए स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन अगर आप महाराष्ट्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ऐसे आदेश लगाते हैं, तो यह मुश्किल है।

नगर आयुक्त को निलंबित कर देना चाहिए-आदित्य ठाकरे

बता दें कि मुंबई के पास ठाणे स्थित कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने ऐसा ही आदेश जारी किया है। इस पर शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि नगर आयुक्त को निलंबित कर देना चाहिए और यह तय करना उनका काम नहीं है कि कौन क्या खाएगा।

‘नवरात्रि पर प्रसाद में होती है झींगा और मछली’

उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस पर हम क्या खाते हैं, यह हमारा अधिकार है, हमारी आज़ादी है। वे हमें यह नहीं बता सकते कि हमें क्या खाना चाहिए। हमारे घर में, नवरात्रि के दौरान भी, प्रसाद में झींगा और मछली होती है क्योंकि यह हमारी परंपरा है। यह हमारा हिंदुत्व है। आप हमारे घरों में क्यों घुस रहे हैं? नगर निगम को सड़कों पर गड्ढों जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

Updated on:
13 Aug 2025 03:20 pm
Published on:
13 Aug 2025 03:20 pm
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा