
श्रद्धा वालकर मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने आज 6 पन्नों वाली चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके साथ ही इस केस को लेकर दिल्ली जॉइंट CP बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जांच के आधार पर दावा किया है कि घटना वाले दिन श्रद्धा अपने दोस्त के घर गई थी। इस बात से आरोपी हत्यारा उग्र हो गया और श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके साथ ही जॉइंट CP मीनू चौधरी ने बताया कि "छतरपुर में श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े मिले हैं। जांच में साइंटफिक मेथड का इस्तेमाल किया गया। डिजिटल सबूत के तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, GPS लोकेशन को भी ट्रैक किया गया है।"
नवंबर से पुलिस कस्टडी में है आफताब
28 साल का आरोपी हत्यारा आफताब पूनावाला पिछले साल नवंबर से पुलिस की न्यायिक हिरासत में है। अभी के लिए कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत को 7 फरवरी तक बढ़ा दी है। कोर्ट की पिछली पेशी में आफताब ने कानून की कुछ किताबें भी मांगी है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक कानून की किताबों की मांग को लेकर कोई भी आदेश नहीं दिया है। आरोपी हत्यारा आफताब 2 अन्य कैदियों के साथ अपनी सेल को शेयर करता है और शतरंज के खेल में लिप्त रहता है। जेल अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वह कभी-कभी अकेले शतरंज खेलता रहता है।
शरीर को काटने के लिए 5 तरह के चाकुओं का इस्तेमाल
पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर के शरीर को काटने के लिए पांच तरह के चाकू और अन्य औजारों का इस्तेमाल किया है। कथित तौर पर शरीर को काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी और ब्लेड को गुरुग्राम में झाड़ियों में फेंक दिया गया था, और दक्षिण दिल्ली में एक मांस काटने वाले को कूड़ेदान में फेंक दिया गया था।