राष्ट्रीय

Mid Day Meal: बिहार के स्कूल में अंडे खाने से 80 छात्र बीमार, जानें फिर क्या हुआ

Bihar News: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के श्री चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में छात्रों को अंडा परोसा गया। अंडा खाने के बाद 80 छात्र बीमार हो गए।

2 min read
Feb 28, 2025
स्कूल में अंडा खाने से 80 छात्र बीमार हुए।

Mid Day Meal: बिहार के नालंदा जिले में एक स्कूल में मिड-डे मील मे अंडा खाने से 80 छात्र बीमार हो गया। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मिड-डे मील के खाने की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं।

उल्टी और पेट दर्द की होने लगी शिकायत

बता दें कि नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के श्री चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में छात्रों को अंडा परोसा गया। अंडा खाने के बाद 80 छात्र बीमार हो गए। उनको उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने अधिकारियों को सूचना दी।

खतरे से बाहर हैं बच्चे

बता दें कि बीमार छात्रों को कल्याण विघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। डॉक्टर ने कहा कि बच्चों को फूड प्वाइजनिंग के लक्षण थे, जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हम लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

DEO ने दिए जांच के आदेश

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। घटना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खाने की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी था या खाना बनाते समय कोई लापरवाही बरती गई। मामले को लेकर जांच के आदेश दिए है, जो भी दोषी होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

अभिभावकों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने घटना के बाद मिड-डे मील की गुणवत्ता और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भोजन की नियमित जांच होनी चाहिए।

Updated on:
01 Mar 2025 10:43 am
Published on:
28 Feb 2025 07:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर