राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Good News, 7 साल बाद भारत आ रहे ‘जया और जार्डन’

ईरान-अमेरिका के बीच हुए सीजफायर समझौते के बावजूद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है।

2 min read
Apr 09, 2026
होर्मुज स्ट्रेट के गुजरते हुए जहाज (सांकेतिक इमेज-IANS)

अमेरिका-ईरान सीजफायर (US-Iran Ceasefire) के ऐलान के बावजूद मिडिल ईस्ट में नाजुक हालात हैं। अमेरिका-ईरान सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार को इजरायल ने लेबनान पर भीषण हमले किए। इजरायल की इस सैन्य कार्रवाई ने ईरान को और भड़का दिया है। इजरायली हमलों की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते को बंद कर दिया है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत के लिए 7 साल बाद अच्छी खबर आई है।

ये भी पढ़ें

इजरायल ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में रोके जहाज

7 साल बाद ईरान से भारत आ रहा कच्चा तेल

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच 7 वर्षों के अंतराल के बाद भारत को ईरान से कच्चा तेल मिलने जा रहा है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा खरीदा गया ईरानी क्रूड अगले सप्ताह गुजरात तट पर पहुंचने वाला है। वर्तमान में यह तेल कुराकाओ ध्वज वाले विशाल टैंकर पर लोड है, जो भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।

भारत आ रहे 'जया और जार्डन'

कुराकाओ ध्वज वाला विशाल टैंकर 'जया' इस सप्ताह के अंत तक भारत के पूर्वी तट पर पहुंच जाएगा। इसके पहले यह टैंकर दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री क्षेत्र में चीन में अनलोडिंग के लिए गया था। इसके बाद अब यह टैंकर भारत की तरफ आ रहा है। इसी तरह दूसरा टैंकर 'जॉर्डन' भी भारत की दिशा में बढ़ रहा है। यह टैंकर भी जल्द ही भारत पहुंचेगा। इन तेल टैंकरों के भारत पहुंचने से ईंधन किल्लत की समस्या से काफी राहत मिलेगी। हालांकि, भारत सरकार का दावा है कि देश में तेल की कमी नहीं है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, रिफाइनर्स को भुगतान प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं आ रही है। शिपिंग आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में ईरान ने रिकॉर्ड 18 करोड़ बैरल तेल का निर्यात किया है। अमेरिका द्वारा अस्थायी रूप से प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद यह आयात संभव हुआ है, जो मध्य पूर्व में आपूर्ति व्यवधान के बीच भारत के लिए राहत साबित हो सकता है। यह कदम भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेबनान पर इजरायली हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट बंद

लेबनान पर बुधवार को इजरायल ने ताबड़तोड़ हमले किए। इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता बंद दिया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है। वहीं, दूसरी ओर हिजबुल्लाह ने भी चेतावनी दी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो समझौता टूट सकता है। हिजबुल्लाह का कहना है कि अगर इजरायल ने हमले जारी रखे तो करारा जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मणिपुर बम विस्फोट मामले में 3 आतंकी गिरफ्तार, घटना में दो बच्चों की हुई थी मौत

Also Read
View All