
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। वैसे तो यह चर्चा कई महीनों से चल रही है, लेकिन कुछ दिनों से यह रुकी हुई थी। अब एक बार फिर इसे लेकर अटकलें लगने लगी हैं। ताजा चर्चा इसलिए शुरू हुई है क्योंकि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हुई। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल रहे।
इस बैठक से एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों के कामकाज की एक बार फिर से समीक्षा की थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 18 नवंबर को यह समीक्षा बैठक पांच घंटे चली। इसमें प्रधानमंत्री ने कई प्रेजेंटेशंस देखे और करीब 40 मिनट लंबा भाषण भी दिया।
सितंबर में भी 'चिंतन शिविर' का आयोजन कर प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी। यह बैठक दो दिन चली थी। तब भी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हुई थीं।
मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें कई चीजों को जोड़ कर लगाई जा रही हैं। इनमें मंत्रियों का प्रदर्शन भी शामिल है। कहा जाता है नरेंद्र मोदी मंत्री चुनते या हटाते समय काम-काज को भी एक पैमाना मानते हैं। हालांकि, एक मात्र पैमाना यही नहीं होता।
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें इसलिए भी लगती रही हैं क्योंकि मंत्रिपरिषद में अभी 68 सदस्य हैं और 13 जगह खाली हैं। जून से अक्तूबर के बीच चार मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके हैं।
| क्रम | मंत्री का नाम | मंत्रालय / पद | इस्तीफे की तिथि | इस्तीफे का मुख्य कारण |
| 1. | जॉर्ज कुरियन (George Kurian) | राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कार्य; मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी) | 23 जून 2026 | राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल समाप्त होने और संवैधानिक नियमों के तहत इस्तीफा दिया। |
| 2. | रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) | राज्य मंत्री (रेलवे; खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) | 24 जुलाई 2026 | राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया। |
| 3. | धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) | केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (शिक्षा मंत्रालय) | 25 जुलाई 2026 | पेपर लीक मामलों और छात्रों व युवाओं के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ा (उनका प्रभार प्रह्लाद जोशी को सौंपा गया)। |
| 4. | डॉ. एल. मुरुगन (Dr. L. Murugan) | राज्य मंत्री (सूचना एवं प्रसारण; संसदीय कार्य) | 13 अक्टूबर 2026 (15 अक्टूबर को स्वीकृत) | तमिलनाडु में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूर्णकालिक रूप से काम करने का हवाला देकर मंत्री पद और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दिया। |
अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश (यूपी) और पंजाब जैसे राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पंजाब में पार्टी सत्ता में आने और यूपी में सत्ता बचाने के लिए लड़ेगी। इस लिहाज से भी केंद्र सरकार में शामिल कुछ नेताओं को पार्टी के मिशन में लगाया जा सकता है और उनकी जगह दूसरे नेताओं को लाया जा सकता है।
मोदी कैबिनेट में अभी पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं है। बिट्टू थे तो उनका राज्य सभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया गया। इस लिहाज से भी पंजाब के नेताओं को मंत्रिमंडल में लेने के मजबूत आसार बनते हैं। ये नेता भाजपा के भी हो सकते हैं और अकाली दल के भी।
पश्चिम बंगाल के भी कुछ नेता मंत्री बनने के इंतजार में हैं। वे ममता बनर्जी से बगावत कर तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी समर्थक बने हैं। अभी पश्चिम बंगाल के दो नेता मोदी कैबिनेट में हैं।
| गृह राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | क्रम | मंत्री का नाम | दर्जा / पद | आवंटित प्रमुख मंत्रालय |
| उत्तर प्रदेश | 1 | श्री नरेन्द्र मोदी(संसदीय क्षेत्र: वाराणसी) | प्रधानमंत्री | कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन; परमाणु ऊर्जा; अंतरिक्ष आदि |
| 2 | श्री राजनाथ सिंह | कैबिनेट मंत्री | रक्षा मंत्रालय | |
| 3 | श्री हरदीप सिंह पुरी(राज्यसभा: उ.प्र.) | कैबिनेट मंत्री | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय | |
| 4 | श्री जयंत चौधरी | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार); शिक्षा | |
| 5 | श्री जितिन प्रसाद | राज्य मंत्री | वाणिज्य एवं उद्योग; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी | |
| 6 | श्री पंकज चौधरी | राज्य मंत्री | वित्त मंत्रालय | |
| 7 | श्रीमती अनुप्रिया पटेल | राज्य मंत्री | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण; रसायन एवं उर्वरक | |
| 8 | प्रो. एस. पी. सिंह बघेल | राज्य मंत्री | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी; पंचायती राज | |
| 9 | श्री कीर्तिवर्धन सिंह | राज्य मंत्री | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; विदेश | |
| 10 | श्री बी. एल. वर्मा | राज्य मंत्री | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; सामाजिक न्याय | |
| 11 | श्री कमलेश पासवान | राज्य मंत्री | ग्रामीण विकास मंत्रालय | |
| बिहार | 12 | श्री जीतन राम मांझी | कैबिनेट मंत्री | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय |
| 13 | श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) | कैबिनेट मंत्री | पंचायती राज; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी | |
| 14 | श्री गिरिराज सिंह | कैबिनेट मंत्री | वस्त्र मंत्रालय | |
| 15 | श्री चिराग पासवान | कैबिनेट मंत्री | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय | |
| 16 | श्री राम नाथ ठाकुर | राज्य मंत्री | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय | |
| 17 | श्री नित्यानंद राय | राज्य मंत्री | गृह मंत्रालय | |
| 18 | श्री सतीश चंद्र दुबे | राज्य मंत्री | कोयला; खान मंत्रालय | |
| 19 | श्री राज भूषण चौधरी | राज्य मंत्री | जल शक्ति मंत्रालय | |
| महाराष्ट्र | 20 | श्री नितिन जयराम गडकरी | कैबिनेट मंत्री | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
| 21 | श्री पीयूष गोयल | कैबिनेट मंत्री | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय | |
| 22 | श्री जाधव प्रतापराव गणपतराव | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | आयुष (स्वतंत्र प्रभार); स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण | |
| 23 | श्री रामदास अठावले | राज्य मंत्री | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय | |
| 24 | श्रीमती रक्षा निखिल खडसे | राज्य मंत्री | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय | |
| 25 | श्री मुरलीधर मोहोल | राज्य मंत्री | सहकारिता; नागर विमानन मंत्रालय | |
| गुजरात | 26 | श्री अमित शाह | कैबिनेट मंत्री | गृह; सहकारिता मंत्रालय |
| 27 | डॉ. एस. जयशंकर(राज्यसभा: गुजरात) | कैबिनेट मंत्री | विदेश मंत्रालय | |
| 28 | डॉ. मनसुख मांडविया | कैबिनेट मंत्री | श्रम एवं रोजगार; युवा कार्यक्रम एवं खेल | |
| 29 | श्री सी. आर. पाटिल | कैबिनेट मंत्री | जल शक्ति मंत्रालय | |
| 30 | श्रीमती निमुबेन बांभणिया | राज्य मंत्री | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण | |
| मध्य प्रदेश | 31 | श्री शिवराज सिंह चौहान | कैबिनेट मंत्री | कृषि एवं किसान कल्याण; ग्रामीण विकास |
| 32 | डॉ. वीरेंद्र कुमार | कैबिनेट मंत्री | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय | |
| 33 | श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | कैबिनेट मंत्री | संचार; पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास | |
| 34 | श्री दुर्गादास उइके | राज्य मंत्री | जनजातीय कार्य मंत्रालय | |
| 35 | श्रीमती सावित्री ठाकुर | राज्य मंत्री | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय | |
| कर्नाटक | 36 | श्रीमती निर्मला सीतारमण(राज्यसभा: कर्नाटक) | कैबिनेट मंत्री | वित्त; कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय |
| 37 | श्री एच. डी. कुमारस्वामी | कैबिनेट मंत्री | भारी उद्योग; इस्पात मंत्रालय | |
| 38 | श्री प्रल्हाद जोशी | कैबिनेट मंत्री | उपभोक्ता मामले; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा; शिक्षा | |
| 39 | श्री वी. सोमन्ना | राज्य मंत्री | जल शक्ति; रेल मंत्रालय | |
| 40 | सुश्री शोभा करंदलाजे | राज्य मंत्री | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; श्रम एवं रोजगार | |
| राजस्थान | 41 | श्री भूपेंद्र यादव | कैबिनेट मंत्री | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |
| 42 | श्री गजेंद्र सिंह शेखावत | कैबिनेट मंत्री | संस्कृति; पर्यटन मंत्रालय | |
| 43 | श्री अर्जुन राम मेघवाल | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार); संसदीय कार्य | |
| 44 | श्री भागीरथ चौधरी | राज्य मंत्री | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय | |
| आंध्र प्रदेश | 45 | श्री के. राममोहन नायडू | कैबिनेट मंत्री | नागर विमानन मंत्रालय |
| 46 | डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी | राज्य मंत्री | ग्रामीण विकास; संचार मंत्रालय | |
| 47 | श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | राज्य मंत्री | भारी उद्योग; इस्पात मंत्रालय | |
| हरियाणा | 48 | श्री मनोहर लाल | कैबिनेट मंत्री | आवासन और शहरी कार्य; ऊर्जा मंत्रालय |
| 49 | श्री राव इंद्रजीत सिंह | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन; योजना (स्वतंत्र प्रभार); संस्कृति | |
| 50 | श्री कृष्ण पाल | राज्य मंत्री | सहकारिता मंत्रालय | |
| ओडिशा | 51 | श्री जुएल ओराम | कैबिनेट मंत्री | जनजातीय कार्य मंत्रालय |
| 52 | श्री अश्विनी वैष्णव(राज्यसभा: ओडिशा) | कैबिनेट मंत्री | रेल; सूचना एवं प्रसारण; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी | |
| असम | 53 | श्री सर्बानंद सोनोवाल | कैबिनेट मंत्री | पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय |
| 54 | श्री पबित्रा मार्गेरिटा | राज्य मंत्री | विदेश; वस्त्र मंत्रालय | |
| झारखंड | 55 | श्रीमती अन्नपूर्णा देवी | कैबिनेट मंत्री | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| 56 | श्री संजय सेठ | राज्य मंत्री | रक्षा मंत्रालय | |
| तेलंगाना | 57 | श्री जी. किशन रेड्डी | कैबिनेट मंत्री | कोयला; खान मंत्रालय |
| 58 | श्री बंडी संजय कुमार | राज्य मंत्री | गृह मंत्रालय | |
| पश्चिम बंगाल | 59 | श्री शांतनु ठाकुर | राज्य मंत्री | पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय |
| 60 | श्री सुकांत मजूमदार | राज्य मंत्री | शिक्षा; पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय | |
| हिमाचल प्रदेश | 61 | श्री जगत प्रकाश नड्डा | कैबिनेट मंत्री | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण; रसायन और उर्वरक |
| अरुणाचल प्रदेश | 62 | श्री किरेन रिजिजू | कैबिनेट मंत्री | संसदीय कार्य; अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय |
| जम्मू और कश्मीर | 63 | डॉ. जितेंद्र सिंह | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार); PMO |
| गोवा | 64 | श्री श्रीपाद येसो नाईक | राज्य मंत्री | विद्युत; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा |
| केरल | 65 | श्री सुरेश गोपी | राज्य मंत्री | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस; पर्यटन मंत्रालय |
| उत्तराखंड | 66 | श्री अजय टम्टा | राज्य मंत्री | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
| छत्तीसगढ़ | 67 | श्री तोखन साहू | राज्य मंत्री | आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
| दिल्ली | 68 | श्री हर्ष मल्होत्रा | राज्य मंत्री | कॉर्पोरेट कार्य; सड़क परिवहन और राजमार्ग |
पंजाब में बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल (SAD) से समझौता होने की भी उम्मीद है। अगर यह हो गया तो संभव है कि अकाली दल के नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हों। 2020 तक उसके नेता मोदी कैबिनेट में शामिल थे। किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए गए कानूनों के विरोध के बीच अकालियों ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। लेकिन, उन्हें 2022 के पंजाब चुनाव में इसका कोई फायदा नहीं मिला। उनके विधायक 17 से घट कर तीन रह गए। फायदा आम आदमी पार्टी (आप) उठा ले गई, जो 117 में से 92 सीटें जीत ले गई थी।
पंजाब की सत्ता से आप को हटाने के लिए इस बार भाजपाई और अकाली साथ चुनाव लड़ने पर बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत के सफल रहने के पूरे आसार हैं, क्योंकि अकालियों की तुलना में भाजपा मजबूत स्थिति में है। आप के नेता लगातार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। 19 नवंबर को भी कई नेताओं ने आप छोड़ कर भाजपा का दामन थामा है।
उम्मीद है कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच समझौता हो जाने के बाद ही होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के भी आसार हैं। ऐसे में अगर पंजाब में चुनावी समझौता जल्द हो गया तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। नहीं तो नए साल की शुरुआत में यह किया जा सकता है।
| क्रम | श्रेणी / दर्जा | मंत्री का नाम | आवंटित मंत्रालय / विभाग |
| 1 | प्रधानमंत्री | श्री नरेन्द्र मोदी | प्रधानमंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं |
| 2 | कैबिनेट मंत्री | श्री राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
| 3 | कैबिनेट मंत्री | श्री अमित शाह | गृह मंत्रालय; तथा सहकारिता मंत्रालय |
| 4 | कैबिनेट मंत्री | श्री नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
| 5 | कैबिनेट मंत्री | श्री जगत प्रकाश नड्डा | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय |
| 6 | कैबिनेट मंत्री | श्री शिवराज सिंह चौहान | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| 7 | कैबिनेट मंत्री | श्रीमती निर्मला सीतारमण | वित्त मंत्रालय; तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय |
| 8 | कैबिनेट मंत्री | डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्रालय |
| 9 | कैबिनेट मंत्री | श्री मनोहर लाल | आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय; तथा ऊर्जा मंत्रालय |
| 10 | कैबिनेट मंत्री | श्री एच. डी. कुमारस्वामी | भारी उद्योग मंत्रालय; तथा इस्पात मंत्रालय |
| 11 | कैबिनेट मंत्री | श्री पीयूष गोयल | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
| 12 | कैबिनेट मंत्री | श्री जीतन राम मांझी | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय |
| 13 | कैबिनेट मंत्री | श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह | पंचायती राज मंत्रालय; तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय |
| 14 | कैबिनेट मंत्री | श्री सर्बानंद सोनोवाल | पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय |
| 15 | कैबिनेट मंत्री | डॉ. वीरेंद्र कुमार | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
| 16 | कैबिनेट मंत्री | श्री किंजरापु राममोहन नायडू | नागर विमानन मंत्रालय |
| 17 | कैबिनेट मंत्री | श्री प्रल्हाद जोशी | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय; तथा शिक्षा मंत्रालय |
| 18 | कैबिनेट मंत्री | श्री जुएल ओराम | जनजातीय कार्य मंत्रालय |
| 19 | कैबिनेट मंत्री | श्री गिरिराज सिंह | वस्त्र मंत्रालय |
| 20 | कैबिनेट मंत्री | श्री अश्विनी वैष्णव | रेल मंत्रालय; सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
| 21 | कैबिनेट मंत्री | श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | संचार मंत्रालय; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय |
| 22 | कैबिनेट मंत्री | श्री भूपेंद्र यादव | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |
| 23 | कैबिनेट मंत्री | श्री गजेंद्र सिंह शेखावत | संस्कृति मंत्रालय; तथा पर्यटन मंत्रालय |
| 24 | कैबिनेट मंत्री | श्रीमती अन्नपूर्णा देवी | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| 25 | कैबिनेट मंत्री | श्री किरेन रिजिजू | संसदीय कार्य मंत्रालय; तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय |
| 26 | कैबिनेट मंत्री | श्री हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| 27 | कैबिनेट मंत्री | डॉ. मनसुख मांडविया | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय; तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय |
| 28 | कैबिनेट मंत्री | श्री जी. किशन रेड्डी | कोयला मंत्रालय; तथा खान मंत्रालय |
| 29 | कैबिनेट मंत्री | श्री चिराग पासवान | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
| 30 | कैबिनेट मंत्री | श्री सी. आर. पाटिल | जल शक्ति मंत्रालय |
| 31 | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | श्री राव इंद्रजीत सिंह | सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); योजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 32 | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | डॉ. जितेंद्र सिंह | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री |
| 33 | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | श्री अर्जुन राम मेघवाल | विधि एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 34 | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | श्री जाधव प्रतापराव गणपतराव | आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 35 | राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | श्री जयंत चौधरी | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 36 | राज्य मंत्री | श्री जितिन प्रसाद | वाणिज्य एवं उद्योग; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी |
| 37 | राज्य मंत्री | श्री श्रीपाद येसो नाईक | विद्युत; तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा |
| 38 | राज्य मंत्री | श्री पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय |
| 39 | राज्य मंत्री | श्री कृष्ण पाल | सहकारिता मंत्रालय |
| 40 | राज्य मंत्री | श्री रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
| 41 | राज्य मंत्री | श्री राम नाथ ठाकुर | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| 42 | राज्य मंत्री | श्री नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय |
| 43 | राज्य मंत्री | श्रीमती अनुप्रिया पटेल | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण; तथा रसायन और उर्वरक |
| 44 | राज्य मंत्री | श्री वी. सोमन्ना | जल शक्ति; तथा रेल मंत्रालय |
| 45 | राज्य मंत्री | डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी | ग्रामीण विकास; तथा संचार मंत्रालय |
| 46 | राज्य मंत्री | प्रो. एस. पी. सिंह बघेल | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी; तथा पंचायती राज |
| 47 | राज्य मंत्री | सुश्री शोभा करंदलाजे | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; तथा श्रम एवं रोजगार |
| 48 | राज्य मंत्री | श्री कीर्तिवर्धन सिंह | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; तथा विदेश मंत्रालय |
| 49 | राज्य मंत्री | श्री बी. एल. वर्मा | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता |
| 50 | राज्य मंत्री | श्री शांतनु ठाकुर | पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय |
| 51 | राज्य मंत्री | श्री सुरेश गोपी | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस; तथा पर्यटन मंत्रालय |
| 52 | राज्य मंत्री | श्री अजय टम्टा | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
| 53 | राज्य मंत्री | श्री बंडी संजय कुमार | गृह मंत्रालय |
| 54 | राज्य मंत्री | श्री कमलेश पासवान | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| 55 | राज्य मंत्री | श्री भागीरथ चौधरी | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| 56 | राज्य मंत्री | श्री सतीश चंद्र दुबे | कोयला; तथा खान मंत्रालय |
| 57 | राज्य मंत्री | श्री संजय सेठ | रक्षा मंत्रालय |
| 58 | राज्य मंत्री | श्री दुर्गादास उइके | जनजातीय कार्य मंत्रालय |
| 59 | राज्य मंत्री | श्रीमती रक्षा निखिल खडसे | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय |
| 60 | राज्य मंत्री | श्री सुकांत मजूमदार | शिक्षा; तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय |
| 61 | राज्य मंत्री | श्रीमती सावित्री ठाकुर | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| 62 | राज्य मंत्री | श्री तोखन साहू | आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
| 63 | राज्य मंत्री | श्री राज भूषण चौधरी | जल शक्ति मंत्रालय |
| 64 | राज्य मंत्री | श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | भारी उद्योग; तथा इस्पात मंत्रालय |
| 65 | राज्य मंत्री | श्री हर्ष मल्होत्रा | कॉर्पोरेट कार्य; तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग |
| 66 | राज्य मंत्री | श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण |
| 67 | राज्य मंत्री | श्री मुरलीधर मोहोल | सहकारिता; तथा नागर विमानन मंत्रालय |
| 68 | राज्य मंत्री | श्री पबित्रा मार्गेरिटा | विदेश; तथा वस्त्र मंत्रालय |