
Modi Cabinet Reshuffle 2026: मोदी कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की नई टीम में कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है, जबकि हाल ही में एनडीए में शामिल हुए नेताओं को मौका मिल सकता है। हालांकि फेरबदल कब होगा, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी की नई टीम से धर्मेंद्र प्रधान की छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी को भी जगह नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष ने हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल्स में होने का दावा किया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को जमकर घेरा है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर उनके इस्तीफे की मांग भी की थी।
दूसरी वजह उनकी उम्र को लेकर भी है। 74 वर्षीय हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है। दरअसल, पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। अटकलें लगाई जा रही है कि हरदीप सिंह पुरी की जगह तरुण चुघ को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
तरुण चुघ अमृतसर से आते हैं और उनका RSS से बैकग्राउंड भी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका मोदी कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। तरुण चुघ को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्य सभा भेजा है।
बता दें कि पंजाब के नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को बीजेपी ने राज्य सभा प्रत्याशी नहीं बनाया था। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तैयार रहने को कहा है और बीजेपी पंजाब चुनाव में बिट्टू को उतार सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट से धर्मेंद्र प्रधान की छुट्टी हो सकती है। दरअसल, प्रधान के कार्यकाल में नीट पेपर और CBSE बोर्ड की कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी समेत कई बड़ी लापरवाही हुई है। जिसको लेकर विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मोदी सरकार पर जमकर आरोप लगाए है।
वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन भी किया जा रहा है। इस आंदोलन में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसको लेकर मोदी सरकार लगातार बैकफुट पर नजर आ रही है।