Modi Cabinet List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मोदी कैबिनेट में 6 पूर्व सीएम को जगह दी गयी है। आइये जानते हैं उन्हें क्या-क्या जिम्मेदारी मिली...
Modi Cabinet List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। अनुभवी नेताओं को पिछली बार की तरह ही जगह दी गई है। राजनाथ सिंह रक्षामंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, एस जयशंकर विदेश मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री, अर्जुन राम कानून मंत्री बने रहेंगे। मोदी कैबिनेट में 6 पूर्व मुख्यमंत्री को जगह दी गयी है। आइये इनके नाम जानते हैं…
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
मनोहर लाल खट्टर- उर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
जीतन राम मांझी- MSME
HD कुमारस्वामी - भारी उद्योग एंव स्टील मंत्रालय
सर्वानंद सोनेवाल—जहाजरानी मंत्रालय
इसके अलावा भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति और पर्यटन, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामले, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल, जी. किशन रेड्डी को कोयला और खान, चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और सीआर. पाटिल को जलशक्ति मंत्री बनाया गया है।