राष्ट्रीय

लोक सभा में वोटिंग हुई तो क्या होगा? NDA के सामने बहुमत का संकट, 3 समीकरणों में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill 2026: मोदी सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की तैयारी के बीच लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत का गणित अहम हो गया है। जानिए NDA के पास कितने सांसद हैं और DMK, NCP (शरद पवार) व YSRCP की भूमिका से वोटिंग का समीकरण कैसे बदल सकता है।
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 9:31 AM IST
Lok Sabha voting numbers
मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है (Photo-IANS)

Modi Government Special Parliament Session: मोदी सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने के साथ ही एक बार फिर से परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए के लिए इस बार भी सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की चुनौती होगी। अप्रैल 2026 में सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाने के कारण परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो पाए थे।

पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन करने पर लोक सभा में एनडीए के पास 321 सांसद हो गए हैं। वहीं संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए सभी 540 मौजूदा सदस्य वोटिंग करते हैं तो 360 वोटों की जरूरत होगी। यानी सरकार इस आंकड़े से 39 वोट पीछे है।

हालांकि अब सदन में तीन क्षेत्रीय दलों की भूमिका को अहम माना जा रहा है, जो डीएमके, एनसीपी (शरद पवार) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) है। इन तीनों पार्टियों के पास कुल 34 सांसद है। इनके समर्थन, विरोध या फिर सदन से अनुपस्थित रहना वोटिंग का पूरा गणित बदल सकता है। आइए समझते है पूरी गणित…

लोक सभा में NDA के कितने सांसद

लोक सभा में बीजेपी नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के पास 321 सांसद है। इससे पहले 320 सांसद थे, लेकिन पिछले दिनों पंजाब में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन हुआ था। शिरोमणि अकाली दल का लोक सभा में एक सांसद है। संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई समर्थन के मुकाबले NDA अभी 39 वोट पीछे है।

लोकसभा में मौजूदा संख्या बल

विवरणसांसदों की संख्या
लोकसभा की कुल सीटें543
वर्तमान में खाली सीटें3
मौजूदा सांसदों की संख्या540
दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा360
NDA के सांसद321
INDIA गठबंधन के सांसद183
अन्य और निर्दलीय सांसद35
NDA को जरूरी अतिरिक्त वोट39

यही कारण है कि सरकार की उन पार्टियों पर नजर है, जो कि औपचारिक रूप से NDA का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन किसी खास मुद्दे पर सरकार का समर्थन कर सकते हैं। 

यदि लोक सभा में वोटिंग होती है, तो तीन संभावनाएं बन सकती है। आइए समझते है पूरा गणित…

1- तीनों दलों का समर्थन मिला तो भी 6 वोट कम

पहली स्थिति में डीएमके, एनसीपी (शरद पवार) और वाईएसआरसीपी तीनों विधेयक के समर्थन में मतदान करते हैं।

  • NDA के वोट: 321
  • डीएमके: 22
  • एनसीपी (शरद पवार): 8
  • वाईएसआरसीपी: 4
  • कुल वोट: 355

इस स्थिति में एनडीए के वोटों की संख्या 355 तक पहुंच जाएगी, लेकिन अभी भी दो तिहाई बहुमत से 5 वोट पीछे है। यानी तीनों दलों का समर्थन मिलने के बाद भी केंद्र सरकार को पांच सांसदों के वोट को और जुटाना होगा। 

2- डीएमके गैरहाजिर रही तो क्या होगा?

दूसरी संभावना यह है कि लोक सभा में यदि डीएमके वोटिंग से दूरी बना ले, जबकि एनसीपी (शरद पवार) और वाईएसआरसीपी मोदी सरकार के पक्ष में मतदान करें।

इस स्थिति में आंकड़े कुछ ऐसे होंगे:

  • NDA के वोट: 321
  • एनसीपी (शरद पवार): 8
  • वाईएसआरसीपी: 4
  • कुल समर्थन: 333
  • डीएमके के गैरहाजिर सांसद: 22

यदि एमके स्टालिन की पार्टी के 22 सांसद अनुपस्थित रहते है तो कुल मतदान करने वाले सांसदों की संख्या घटकर 518 रह जाएगी। ऐसे स्थिति में दो तिहाई बहुमत के लिए 346 का आंकड़ा होगा। इस लिहाज से NDA 333 वोटों के साथ 13 वोट पीछे रह जाएगा। यानी डीएमके की गैरहाजिरी से बहुमत का जरूरी आंकड़ा जरूर कम होगा, लेकिन सरकार की राह फिर भी आसान नहीं होगी।

3- डीएमके और एनसीपी (शरद पवार) दोनों गैरहाजिर रहे तो?

लोक सभा में वोटिंग के समय यदि डीएमके के 22 और शरद पवार के 8 सांसद गैरहाजिर रहते है, यानि कुल 30 सांसद अनुपस्थित रहते है। वहीं वाईएसआरसीपी के चार सांसद सरकार के समर्थन में वोट करते हैं।

इस स्थिति में:

  • NDA के वोट: 321
  • वाईएसआरसीपी के वोट: 4
  • कुल समर्थन: 325
  • गैरहाजिर सांसद: 30
  • कुल मतदान करने वाले सदस्य: 510
  • दो-तिहाई का आंकड़ा: 340

इस समीकरण में भी सरकार को 340 के जरूरी आंकड़े के मुकाबले 324 वोट ही मिलेंगे। यानी NDA बहुमत से 15 वोट पीछे रह जाएगा।

क्या NDA विधेयक पारित करा पाएगी?

बता दें कि तीन संभावनों का गणित बताता है कि मोदी सरकार के लिए लोक सभा में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में राह आसान नहीं होगी। हर स्थिति में सरकार को अतिरिक्त सांसदों का समर्थन जुटाना पड़ सकता है।

हालांकि अब नजर इस बात पर रहेगी कि डीएमके परिसीमन के मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और सरकार दूसरे क्षेत्रीय दलों को अपने साथ लाने में कितनी सफल होती है। संसद में वोटिंग के दौरान विपक्षी दलों की मौजूदगी और मतदान से दूरी भी विधेयक का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Updated on:
27 Nov 2026, 9:31 AM IST
Published on: