सरकार ने आपदा अलार्म सिस्टम का टेस्ट किया है। करोड़ों मोबाइल पर आधारित सिस्टम को लेकर ये टेस्ट किया गया है।
सरकार ने आपदा अलार्म सिस्टम का टेस्ट किया है। करोड़ों मोबाइल पर आपदा आधारित सिस्टम को लेकर ये टेस्ट किया गया है। यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा था। एनडीएमए ने आपातकालीन संचार तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत, शनिवार 2 मई, 2026 को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का राष्ट्रव्यापी परीक्षण किया है।
अलर्ट टेस्ट के दौरान नागरिकों को उनके मोबाइल फोन पर एक आपातकालीन अलर्ट सूचना मिली। इस दौरान मोबाइल तेज आवाज के साथ वाइब्रेट हुआ। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह के अलर्ट से घबराने की जरूरत नहीं है। अलर्ट को लेकर अधिकारियों ने कहा कि यह किसी वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है बल्कि यह सिर्फ एक ड्रील है। आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में एक X पोस्ट भी की है और बताया है कि मोबाइल पर अलर्ट आने पर घबराए नहीं।
यह टेस्ट दिल्ली-NCR और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में किया गया। हालांकि, इसमें सीमावर्ती इलाके और जिन राज्यों में चुनाव हुए। उन्हें शामिल नहीं किया गया है।