राष्ट्रीय

Agneepath Scheme: अग्निवीरों को लेकर आज हो सकती है बड़ी घोषणा, दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तीनों सेना प्रमुख

Army chiefs press conference: अग्निपथ योजना को लेकर आज तीनों सेना प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस दौरान कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है। इससे पहले रक्षा मंत्री ने एक समीक्षा बैठक की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2022, 12:44 PM IST
Modi Govt agneepath scheme, Army chiefs press conference
Modi Govt agneepath scheme, Army chiefs press conference

अग्निपथ स्कीम को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार एक के बाद एक बैठके कर रही है और सुधार लागू कर रही है। आज इसी संदर्भ में देश की तीनों सेना के प्रमुख दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसमें सेना कोई बड़ा ऐलान कर सकती है, इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख के बीच अग्निपथ स्कीम को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। इस बैठक का उद्देश्य स्कीम को लेकर उठते सवालों और उसे जुड़े क्या सुधार हो सकते हैं उसपर चर्चा थी।

दरअसल, आज लगातार दूसरे दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की है। इसी बैठक के बाद सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर सामने आई है। अपर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी दोपहर 2 बजे अग्निपथ पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार को भी रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों के साथ बैठक के बाद बड़े ऐलान किये थे।

शनिवार को राजनाथ सिंह ने ऐलान किया था कि अग्निवीरों को रिटायर होने के बाद रक्षा मंत्रालय में 10 फीसदी तक का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पब्लिक अंडरटेकिंग्स से भी अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद जो सुविधा मिलेगी उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई। गृह मंत्रालय ने भी अपने विभाग में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी। आज तीनों सेनाएं प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या घोषणा करती है इसपर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Updated on:
19 Jun 2022, 12:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने का खेल? बिना जानकारी बदले गए मतदाताओं के पते, जांच में सामने आई गड़बड़ी

‘भारत समिट’ को बीजेपी ने बताया ‘भारत विरोधी समिट’, शशि थरूर के बयान पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का पलटवार

Jawaharlal Nehru Archive: जवाहरलाल नेहरू को जानना है तो अब किताबों तक सीमित नहीं रहना होगा, खुला है दस्तावेजों का महासागर

सोनिया गांधी के विदेशी मूल पर किसने छेड़ी थी बहस? अपनी-अपनी किताब में सोनिया और पवार ने बताया अलग सच

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! 16 नवंबर तक बढ़ेगा खतरा, राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट