राष्ट्रीय

मौसम ने फिर ली करवट: 2, 3 और 4 दिसंबर को जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Dec 01, 2025
Heavy rain alert
Heavy rain alert by IMD

मानसून (Monsoon) का सीज़न इस साल काफी अच्छा रहा और शानदार बारिश हुई है। कई राज्यों में तो जमकर बादल बरसे और पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। मानसून के जाने के बाद अब कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन कई राज्यों में ऐसा लग रहा है कि जैसे मानसून का असर अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि बारिश का दौर बरकरार है। अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 2, 3 और 4 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

केरल में मानसून के सबसे पहले एंट्री लेने के बावजूद भी ऐसा लग रहा है कि अभी तक राज्य में मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है। अब केरल में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 दिसंबर को केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

आंध्रप्रदेश मैं कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

आंध्रप्रदेश में भी मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई और अभी भी बारिश जारी है। अब आंध्रप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 दिसंबर को आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मानसून के शानदार सीज़न के बाद अब भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 2, 3 और 4 दिसंबर को तमिलनाडु, ओडिशा, यनम, रायलसीमा, माहे और पुडुचेरी में भारी बारिश होगी।

राजस्थान में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?

राजस्थान में मानसून में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास होने भी लगा है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में 2, 3 और 4 दिसंबर को रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में 2, 3 और 4 दिसंबर को रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट से ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।

Also Read
View All
पंजाब पेपर लीक पर गरमाई सियासत: मनजिंदर सिरसा का AAP पर हमला, पूछा- शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?

IAS बन सकते हैं, तो MLA-MP क्यों नहीं? रेवंत रेड्डी ने चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की उठाई मांग

‘प्रह्लाद जोशी सिर्फ अंतरिम शिक्षा मंत्री’, संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए होंगे बेस्ट

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, जानिए उनके सामने कौन-सी हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां