26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब पेपर लीक पर गरमाई सियासत: मनजिंदर सिरसा का AAP पर हमला, पूछा- शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?

Punjab Paper Leak News : दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सिरसा ने सवाल उठाया कि जब दिल्ली के नेता नैतिकता की बातें कर रहे हैं, तो पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा?
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 26, 2026

Manjinder Singh Sirsa

Manjinder Singh Sirsa (Photo-X@mssirsa)

Punjab Paper Leak News : नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक विवाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में पेपर लीक का मुद्दा गरमा गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सिरसा ने सवाल उठाया कि जब दिल्ली के नेता नैतिकता की बातें कर रहे हैं, तो पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा?

सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी से आज पूरा देश सवाल पूछ रहा है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे? अभी तक मनीष सिसोदिया नैतिकता के नाम जोर-जोर से बातें कर रहे थे, लेकिन आज पंजाब के लीक सिस्टम पर चुपचाप बैठे हैं। आखिर क्यों?'

'जब अपने मंत्री की बात आई तो बिल में छिप गए आप नेता'

भाजपा नेता सिरसा ने कहा कि जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके से पंजाब पेपर लीक पर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने भी साफ कहा था कि पंजाब के मंत्री का भी इस्तीफा होना चाहिए। सिरसा ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया कहते थे कि पेपर लीक हुआ तो मंत्री का इस्तीफा लेंगे। लेकिन आज जब अपने मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा लेने की बारी आई, तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान बिल में जाकर छिप गए। इससे साफ पता चलता है कि सत्ता पाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन न्याय देने की बारी आती है तो पीछे हट जाते हैं। आज इनका असली चेहरा देश के सामने बेनकाब हो चुका है।

कांग्रेस और अकाली दल ने भी खोला मोर्चा, मांगा इस्तीफा

केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी हरजोत बैंस के तत्काल इस्तीफे की मांग की। शिरोमणि अकाली दल ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब में अब तक पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा, 12वीं अंग्रेजी परीक्षा और फार्मेसी अधिकारी परीक्षा सहित कम से कम 6 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

'अफवाह फैलाना बंद करे BJP-कांग्रेस'

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में पेपर लीक की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा पंजाब को लेकर बहुत सारी अफवाहें फैला रहे हैं। उनके पेड ट्रोल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि पंजाब में पेपर लीक हुआ है। मैं कांग्रेस और भाजपा से साफ कहना चाहता हूं कि यह झूठ फैलाना बंद करें। पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग