राष्ट्रीय

मानसून का कहर जारी: राजस्थान समेत 4 राज्यों में रेड अलर्ट, यहां स्कूल बंद, 18,19,20,21,22 और 23 जुलाई को भारी बारिश

मौसम विभाग ने देश के 4 राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोस्टल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
less than 1 minute read
Jul 18, 2025
mp weather
फोटो- पत्रिका

देश भर में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, कर्नाटक, केरल के कुछ इलाकों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोस्टल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल में फ्लैश फ्लड की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि बीते गुरुवार को हिमाचल में भारी बारिश हुई। इसके कारण सिरमौर में NH707 पर लैंडस्लाइड हुआ। मौसम विभाग ने हिमाचल के 9 जिलों में फ्लैश फ्लड और बाढ़ की संभावना जताई है। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून से अब तक राज्य को 1220 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। NH समेत 170 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 31 बार बाढ़ आ चुकी है, 22 जगह बादल फटे हैं, जबकि 19 जगह लैंडस्लाइड हुआ है।

अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश की वजह से बुधवार को अमरनाथ यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड हुआ। गांदरबल में बालटाल रूट पर हुए भूस्खलन में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इसके बाद यात्रा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत

वहीं, बीते 24 घंटे में बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुई। वैशाली में वज्रपात से 4 लोग की मौत हुई। बांका और पटना में 2-2 लोगों की मौत हुई। यूपी के चित्रकूट में भारी बारिश के कारण स्कूलों की पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Updated on:
18 Jul 2025 08:04 am
Published on:
18 Jul 2025 08:04 am